पुष्पा यादव ने संभाली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी

रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष शालिनी यादव के निधन के बाद फिर से गुरुवार को चुनाव कराए गए। इस बार भी जिला पंचायत में कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पुष्पा यादव ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी हर्षा चंद्राकर को हराकर जीत दर्ज की। पुष्पा यादव को जहां 7 मत मिले तो वहीं हर्षा को 4 मत ही मिले।

दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 4 मई को चुनाव हुआ। शालिनी रिवेंद्र यादव के निधन के बाद से यह पद खाली था। चुनाव में जीत दर्ज कर पुष्पा यादव अब इस कुर्सी पर बैठेंगी। चुनाव परिणाम आते ही पुष्पा यादव को बधाई देने वालों का तांता लग गया। उन्हें खुद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, गिरीश देवांगन, भिलाई चरोदा मेयर निर्मल कोसरे और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने बधाई दी। आपको बता दें कि पुष्पा यादव के पति भुवनेश्वर यादव सिरसा पंचायत के सरपंच हैं। वो मंत्री गुरु रुद्रकुमार से जुड़े हुए हैं। वहीं पुष्पा यादव जेवरा सिरसा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में जिला पंचायत दुर्ग की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे और केश-शिल्प कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नन्द कुमार सेन मौजूद थे।

  • Related Posts

    POLITICS;डॉ. महंत का आरोप- धर्मेंद्र प्रधान को बचाने विजय शर्मा ने जज के शब्दों का झूठा सहारा लिया

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जो…

    POLITICS; रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- ईडी वाले समझ जाएं, हमारी सरकार आएगी और एक-एक का हिसाब होगा…

     रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर आयोजित कांग्रेस के प्रदर्शन में ईडी की कार्रवाई की निंदा की गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार