पूर्व विधायक होरा के जन्मदिन पर समर्थकों की लगी भीड; पूजा- पाठ के साथ दिन भर चला कार्यक्रम

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिह होरा के जन्मदिन के अवसर पर सानिध्य भवन में आयोजित सुंदर कांड एवं हनुमान प्रसादी कार्यक्रम मे हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी । विभिन्न संस्था , संगठन, राजनीतिक पार्टी, स्वयंसेवी संस्थाओ, छात्र छात्राओ स्वच्छता दीदीयो, पत्रकार , विभिन्न ग्रामो से आये राजीव गांधी युवा मिला क्ल्ब के सदस्य, गौठान समिति के सदस्य , पंचायत प्रतिनिधी सहित सैकडों लोगो ने श्री होरा से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनांए प्रेषित की।

प्रातः 7 बजे सर्वप्रथम श्री होरा ने अपने निज निवास में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् वे प्रतिवर्ष की भांति नागरिक सहकारी बैंक, जिला कांग्रेस कमेटी एवं एकलव्य खेल परिसर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ध्वजारोहण एवं स्वतंत्रता दिवस पर्व मे शामिल हुए एवं क्षेत्रवासियो से खुशीयां साझा की । सानिध्य भवन मे उनके समर्थको द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर मे क्षेत्र के लगभग 50 उत्साही युवाओ ने रक्तदान किया । उनके समर्थको ने अलग अलग स्थानों में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया ।

युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। इधर कार्यक्रम स्थल में पंडित महेश शर्मा के सानिध्य मे नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं उनके सुपुत्र हरमीत होरा ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की । सुनदरकांड पाठ के पश्चात भजन का कार्यक्रम आयोजित भी किया गया । श्री होरा के मंच पहुंचते ही उन्हें बधाई देने उनके शुभचिंतको का तांता लगा रहा जो कि संध्या 6 बजे तक लगातार जारी रहा । इस दौरान षहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो से आये कांग्रेस कार्यकर्तागण,अन्य राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारीगण, सामाजिक संगठनो,धार्मिक संगठनो, सहित अलग अलग संस्था एवं संगठनो,के सदस्यगण षामिल हुए एवं श्री हनुमान प्रसादी भंडारा का आनंद लिया । कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु धार्मिक भजन एवं गीतों मे झूमते नजर आये ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS;नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन,चीन को झटका

    काठमांडू, नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार…

    POLITICS; दीपक बोले- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री को लाभ पहुंचाने आबकारी मेनपावर टेंडर में गड़बड़ी, एक ही मालिक के दो कम्पनियों को ठेका

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ को एटीएम बना लिया है। अब एक नया खुलासा हुआ है जिसमें सारे नियम कायदे को ताक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम