प्रदेशभर में डायलिसिस की सुविधा के लिए एम्स में चिकित्सकों को प्रशिक्षण

रायपुर, प्रदेश के 22 जिलों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम जीवनधारा के अंतर्गत डायलिसिस की सुविधा प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा 30 से अधिक चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसकी मदद से अब प्रदेश के सुदूरवर्ती जिलों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी और रोगियों को इसके लिए मेट्रो शहर की ओर नहीं जाना होगा।

नेशनल हैल्थ मिशन, छत्तीसगढ़ और एम्स के नेफ्रोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इसके लिए सतत् प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एम्स में संपन्न हुआ। इसमें 22 जिलों जिसमें दुर्ग, बेमेतरा, जशपुर, कोरबा, बिलासपुर, कांकेर, सरगुजा, बालोद, बीजापुर शामिल हैं, के 30 से अधिक चिकित्सकों को डॉ. विनय राठौड़ और डीकेएस के डॉ. वरूण अग्रवाल ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने चिकित्सकों को श्रेष्ठ प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एम्स की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया। उनका कहना था कि किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश के सभी हिस्सों में डायलिसिस की सुविधा प्रदान करने की आवश्यकता है। इसके लिए एम्स हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

डॉ. राठौड़ ने बताया कि प्रदेश में जीवनधारा योजना के अंतर्गत 100 डायलिसिस मशीन लगाई गई हैं। इस अवसर पर जीवनधारा के नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एम्स को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलों में डायलिसिस की सुविधा रोगियों को प्रदान करने के लिए चिकित्सकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल और डॉ. रणवीर बघेल ने भी भाग लिया।

  • Related Posts

    TRAANSFER; शिक्षा विभाग में थोक में तबादला , 700 शिक्षकों के हुए ट्रांसफर, 400 नाम रुके

    0 अब ऑनलाइन तबादले की तैयारी पर भी मंथन रायपुर, 8 अगस्त 2026- प्रदेश के शिक्षकों के लंबे समय से प्रतीक्षित स्थानांतरण को लेकर आखिरकार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी…

    FOREST;पंकज राजपूत को रायपुर वनमंडल की जिम्मेदारी, बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला 

    रायपुर,  राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय वन सेवा के अफसरों का तबादला किया है। पंकज राजपूत को रायपुर वनमंडल में स्थानांतरित किया गया है। वन विभाग से जारी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र