बड़े जमीन कारोबारी आशुतोष शाही की बॉडीगार्ड समेत हत्या; चार बदमाशों ने पांच लोगों को मारी गोली

लखनऊ, उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले के बड़े जमीन कारोबारी आशुतोष शाही की बॉडीगार्ड समेत हत्या कर दी गई है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे चार की संख्या में आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, उस समय आशुतोष शाही अपने अधिवक्ता डॉलर के घर पर किसी मामले पर विमर्श कर रहे थे। 

बताया जाता है कि बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वहां मौजूद पांच लोगों पर एक-एक कर गोलियां दाग दी। आशुतोष शाही के बॉडीगार्ड संभल नहीं पाए। हमलावरों ने दोनों बॉडीगार्ड को भी गोली मार दी। आशुतोष शाही की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक बॉडीगार्ड ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक बॉडीगार्ड की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिवक्ता समेत दो अन्य निजी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के पीछे जमीन विवाद का ही कारण माना जा रहा है।

विदित हो कि पूर्व महापौर समीर कुमार की मौत के मामले में आशुतोष शाही आरोपी थे। इनकी भी हत्या वहीं की गई है, जहां समीर कुमार की हुई थी। मारवाड़ी हाई स्कूल के नजदीक यह घटना हुई। आशुतोष शाही जमीन के कारोबार से जुड़े थे। उन्‍होंने पिछले विधानसभा चुनाव में नामांकन भी किया था। नामांकन अवैध होने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाए थे।

बता दें कि पिछले साल मंटू शर्मा ने उन्‍हें जान से मरने की धमकी दी थी। पुलिस ने मुंबई से मंटू शर्मा को गिरफ्तार किया था। 

  • Related Posts

    CRIME; तरबूज के नीचे छिपा रखी थी 9 बोरियां,1 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिसिया पूछताछ में खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का राज

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की…

    CRIME;शादी के 14 वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पति पर लगा हत्या का आरोप

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम