बदमाश पड गए भारी;थाना प्रभारी और उनकी टीम पर किया हमला

बिलासपुर, जांजगीर चांपा जिले में जुआ और शराब पर कार्रवाई करने गए हसौद थाना प्रभारी और उनकी टीम पर दर्जनभर से अधिक युवकों ने हमला करते हुए मारपीट की। इस हमले में तीन आरक्षकों को चोटेें आई है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं एक किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया। जबकि वारदात में शामिल पांच छह आरोपी फरार हो गए हैं जिनकी पतासाजी पुलिस कर रही है।

अवैध जुआ और शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करने के लिए हसौद थाना प्रभारी एसआई नवीन पटेल स्टाफ के चार पांच आरक्षकों के साथ सिविल ड्रेस में निकले थे। इस दौरान उनको सूचना मिली कि ग्राम हरेठीखुर्द में बरात परघनी के दौरान कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। जिस पर पुलिस की टीम हरेठीखुर्द मौके पर पहुंची और लड़ाई झगड़ा कर रहे हरेठीखुर्द निवासी दिनेश कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, गुलशन साहू, हितेश साहू एवं अन्य लोगों को समझाईश दी। मगर युवकों ने ग्रामीणों के साथ एक राय होकर पुलिस की बातों को न मानकर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी दी और पुलिस बल पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी के साथ धक्का मुक्की करते हुए आरक्षकों से मारपीट की गई। जिसमें आरक्षक घनश्याम टंडन, महेंद्र माहेश्वरी और मनोज कोशले को चोटें आई। पुलिस ने आरक्षक घनश्याम टंडन की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलापु भादवि की ध्ाारा 147, 149, 294, 506, 342, 186, 353, 332 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात