बहुचर्चित नवदंपती हत्या मामले में खुलासा, 28 दिन बाद बंद लिफाफे में मिली पीएम रिपोर्ट, चाकू लगने से दोनों की मौत

रायपुर, टिकरापारा थाना क्षेत्र के गोकुलनगर में नव दंपती कहकशां बानो और मो. असलम की चर्चित हत्याकांड मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। डाक्टर ने 30 दिन बात सोमवार को पुलिस रिपोर्ट सौंपी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के शरीर में चाकू से गंभीर घाव होने की वजह से मौत होना सामने आया है। दोनों के शरीर में 70 से ज्यादा घाव हैं। वहीं टिकरापारा थाना पुलिस ने एफएसएल को बिसरा भेजा गया है। जिसके बाद मौत की वजह और स्पष्ट हो सकेगी। इसके साथ ही मृतकों ने मरने के पूर्व किसी तरह के मेडिसिन का उपयोग किया था या नहीं इस बात की जानकारी जुटाने एफएसएल जांच में सामने आएगा।

शादी के दूसरे दिर रिशेप्शन से पहले दोनों का मिला था शव

एक माह पूर्व 19 फरवरी को कहकशां और असलम का निकाह हुआ था। निकाह के दो दिन बाद 21 फरवरी को रिशेप्शन था। उसी दिन शाम को दोनों की कमरे में लाश मिली थी। पुलिस के अनुसार कमरा अंदर से बंद था। तीसरा कोई नहीं था। असलम की बहन ने पुलिस को बताया कि उसने भाई को कहकशां को मारते देखा और फिर खुद को चाकू मार लिया। ऐसी स्थिति में किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा दंपती की हत्या करने की बात से पुलिस अब तक साफ मना कर रही है। आपसी विवाद में दंपती द्वारा एक दूसरे के हाथ से चाकू छिनकर मारने की बात सामने आ रही है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……