बीकॉम की स्टूडेंट ने फांसी लगाकर दी जान;परिजन बोले- युवक से तंग आकर बेटी ने की खुदकुशी

दुर्ग, जिले में सोमवार को 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका का नाम आकांक्षा अहिरवार है। वो फैशन डिजाइनर थी। और भिलाई के कल्याण महाविद्यालय से बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी। बताया जा रहा है, एक लड़का उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। हालांकि पूरी तरह से मौत कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

भट्ठी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, टाउनशिप में सेक्टर 4 सड़क नंबर 7 में आकांक्षा अहिरवार अपनी मां, दो बहन और एक भाई के साथ रहती थी। उसके पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। आज सुबह 11.30 बजे उसके कमरे में उसकी लाश फंदे से झूलती हुई मिली। फिलहाल भट्ठी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पिता 20 साल से फरार
आकांक्षा के घर में उसकी मां, दो बहन और एक भाई है। छोटी बहन अनुष्का 12वीं पास है। उससे छोटी तनुष्का 10वीं पास और भाई साहिल होटल में काम करता है। आकांक्षा के पिता हत्या के मामले में पिछले 20 साल से फरार हैं। आकांक्षा की मां मानकुंवर अहिरवार खेती किसानी करती हैं।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंपा जाएगा।

कई दिनों से तनाव में थी युवती
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया, आकांक्षा को कुछ समय से उसे एक लड़का परेशान कर रहा था। उसने उसके बारे में अधिक जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उसको लेकर वो परेशान थी। घरवालों को भी नहीं पता था कि वो इतनी मानसिक तनाव में आएगी की ऐसा कदम उठा लेगी।

  • Related Posts

    CRIME; तरबूज के नीचे छिपा रखी थी 9 बोरियां,1 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिसिया पूछताछ में खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का राज

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की…

    CRIME;शादी के 14 वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पति पर लगा हत्या का आरोप

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम