बेंगलुरु में Internet कंपनी के CEO और MD की हत्या; पूर्व कर्मचारी ने ही दिया वारदात को अंजाम

बेंगलुरु, एएनआई, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना घटी। एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वीनू कुमार और एमडी (MD) फणींद्र सुब्रमण्या की एक पूर्व कर्मचारी ने हत्या कर दी।आरोपियों ने उनके ऑफिस में घुसकर उन पर तलवार से हमला कर दिया। डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट बेंगलुरु लक्ष्मी प्रसाद ने जानकारी दी कि अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। हमलावर का नाम फेलिक्स बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने वारदात को एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के ऑफिस में घुसकर अंजाम दिया। हमले में CEO वीनू कुमार और MD फणींद्र सुब्रमण्यम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हमले के बाद से हमलवार फेलिक्स फरार है। वह मामले की जांच कर रही है।

कंपनी से जुड़े विवाद की आशंका

पुलिस का कहना है कि वह अमृताहल्ली इलाके में स्थित कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। अभी तक यह कंपनी से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है, जिसके केंद्र में कर्मचारी को आर्थिक रूप से असहाय करने का मामला सामने है। बता दें कि कुछ महीने पहले नोएडा में भी एक BPO और एक अन्य टेक जोन कंपनी में पूर्व कर्मचारियों ने अपने मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

  • Related Posts

    CRIME; कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR, जोन कमिश्नर को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

    रायपुर, राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में…

    EOW; 18 साल पुराना शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला मामला, ईओडब्ल्यू ने 38 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    राजनांदगांव, खैरागढ़ में वर्ष 2007-08 में हुई शिक्षाकर्मी वर्ग-3 भर्ती में अनियमितता के 18 साल पुराने मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार