बेमेतरा हिंसा के विरोध में 10 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ बंद; विहिप ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की,भाजपा का समर्थन

रायपुर., छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो स्कूली बच्चों के विवाद के बाद दो समुदायों में भड़की हिंसा के दौरान युवक की हत्या के विरोध में विश्‍व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने 10 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। विश्व हिंदू परिषद एवं सकल हिन्दू समाज प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, बेमेतरा जिले के साजा अंतर्गत बिरनपुर की घटना से हिंदू समाज बेहद आहत है और आक्रोशित है।

विश्व हिंदू परिषद इस संपूर्ण घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है। साथ ही साथ दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करती है। इस दौरान वीएचपी नेता चंद्रशेखर वर्मा ने लव जिहाद के मुद्दे पर भूपेश सरकार को निशाने पर लिया।

उन्‍होंने कहा, इसी क्षेत्र की 7-8 युवतियों को पिछले 4-5 सालों में बहला फुसलाकर घर से भगाकर शादी कर लवजिहाद इन जेहादियों के द्वारा किया गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुस्लिम जेहादियों का आतंक अपनी चरम पर है। ऐसी घटनाएं पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिले में योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं को परेशान एवं डराने के लिए की जा रही है।

विहिप के प्रदेश बंद को भाजपा एवं अन्य संगठनों का समर्थन

बीते कल छत्तीसगढ़ के साजा छेत्र में भुवनेश्वर साहू नामक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगो ने बताया कि क्षेत्र में पूर्व से ही लव जिहाद जैसी घटनाएं घटित हो चुकी है पुलिस प्रशासन को सूचित किये जाने के पश्चात भी उसकी नीरसता यथावत बनी रही स्थानीय युवक दुर्गेश साहू ने जब इसका मुखर विरोध किया तो  समुदाय विशेष के युवाओं को उसका विरोध नागवारा गुजरा एवं उन्होंने उसकी निर्ममता से हत्या कर दी मुश्लिम युवाओं की भीड़ ने अकेले युवक को घेरा और लाठी , डंडे , रॉड और पत्थर से उसे तब तक प्रहार किया जब तक उसकी मौत नही हो गई।

घटना के बाद से ही हिन्दू समाज आक्रोशित है हत्यारों को त्वरित गिरफ्तार कर उनकी फाँसी की मांग को लेकर कल विश्व हिंदू परिषद एवं समग्र हिन्दू संगठन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश बन्द का आह्वाहन किया है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने बन्द को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है जिसको लेकर रविवार शाम जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में एक बैठक आहूत की गई एवं समस्त कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो को कल सुबह से ही रायपुर बन्द करवाने का निर्देश दिया गया ।बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ता रैली की शक्ल में निकलें और जयस्तंभ चौक , मालवीय रोड , बैजनाथ पारा , पुराना बस स्टैंड शारदा चौक और एम.जी.रोड का चक्कर लगाकर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान को बन्द रखने का आह्वाहन किया ।

  • Related Posts

    POLITICS; पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव कार्यक्रम में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, चले जूते-चप्पल

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने गुरुवार को होने वाले दीपोत्सव को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने…

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व