POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र और प्रदेश सरकार में मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढालदास के बाद अंबिकापुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और सरगुजा जोन प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने 100 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है.

बता दें कि अंबिकापुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और सरगुजा जोन प्रभारी राजेंद्र बहादुर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए हैं. राजेंद्र बहादुर सिंह के कांग्रेस ज्वाइन करने पर उनका और 100 कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. कार्यक्रम राजीव भवन में आयोजित किया गया था. आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कला केंद्र से रैली निकालकर कांग्रेस प्रवेश किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा -कांग्रेस मजबूत होगी

टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में लगातार लोग कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं, पार्टी और मजबूत होगी. उन्होंने राजेंद्र बहादुर सिंह और उनके साथ आए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. बताया जा रहा है कि राजेंद्र बहादुर सिंह लंबे समय से आम आदमी पार्टी में सक्रिय थे और सरगुजा जोन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं, उनके कांग्रेस में जाने से सरगुजा में आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान माना जा रहा है.

कांग्रेस को मजबूत बनाने की तैयारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र और प्रदेश सरकार में मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढालदास ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया गया.ढाल दास का परिवार छत्तीसगढ़ की राजनीति और सतनामी समाज में विशेष प्रभाव रखता है. उनके पिता गुरु बालदास सतनामी समाज के बड़े धार्मिक गुरु हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    POLITICS; सोनम वांगचुक की पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन, 19 सितंबर से ‘लेह चलो आंदोलन’

    नईदिल्ली, सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कॉकरोचों से समर्थन मांगा था. हालांकि, कॉकरोच…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व