POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है. टीएस सिंहदेव ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले गुरु खुशवंत सिंह, उनके पिता और परिवार के साथ कांग्रेस में शामिल होने को लेकर चर्चा हुई थी. उस दौरान गुरु खुशवंत सिंह से भी बातचीत हुई थी, लेकिन बाद में जो बातें और चर्चाएं हुई थीं, वे पूरी नहीं हो सकीं.

सिंहदेव के मुताबिक, इसे लेकर गुरु खुशवंत सिंह के मन में दुख था. सिंहदेव ने कहा कि इसके बाद गुरु खुशवंत सिंह ने भाजपा का दामन थामा और आगे चलकर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। अब उनके बड़े भाई ढाल दास सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है.

ढाल दास सिंह का किया स्वागत

टीएस सिंहदेव ने ढाल दास सिंह के कांग्रेस प्रवेश का स्वागत करते हुए कहा कि हम सब एक विचार के हैं. उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य होने के नाते ढाल दास सिंह ने अपने भाई के राजनीतिक सफर को करीब से देखा है. सिंहदेव ने दावा किया कि ढाल दास सिंह ने यह भी करीब से देखा होगा कि उनके भाई गुरु खुशवंत सिंह मंत्री तो बने, लेकिन जनता के हित में अपेक्षित काम नहीं हो पा रहा है. सिंहदेव के अनुसार, यही वजह हो सकती है कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया.

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस में उनका स्वागत है. उनके इस बयान के बाद अब गुरु खुशवंत सिंह के परिवार में हुए इस राजनीतिक बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; सोनम वांगचुक की पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन, 19 सितंबर से ‘लेह चलो आंदोलन’

    नईदिल्ली, सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कॉकरोचों से समर्थन मांगा था. हालांकि, कॉकरोच…

    POLITICS; केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पुराने साथियों से मिलकर गदगद हुए, स्मरण साझा किया

    रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहा का सक्ति जिले के कार्यक्रम से रायपुर वापस लौटने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित भाजपा के वरिष्ठ…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व