भाजयुमो ने रोजगार कार्यालय का किया घेराव; बेरोजगारी भत्ता को बताया छलावा

रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रोजगार कार्यालय का घेराव किया । प्रदर्शन में सांसद सुनील सोनी मौजूद थे। भाजयूमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो सरकार चुनाव के समय बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आई है, उस भूपेश सरकार द्वारा निरंतर 4.5 साल वह 53 महीनों से सिर्फ़ युवाओं को ठगा गया है। चाहे वो एस.आई भर्ती हो या वो पी.एस.सी भर्ती से हो या वो रोज़गार के नाम से हो या बेरोज़गारी भत्ता के नाम पर हो, कांग्रेस की सरकार केवल झूटेश बन कर रह गई है । लगातार सरकार द्वारा युवाओं को छलने का काम किया जा रहा है।

इस भूपेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले अपने घोषणा पत्र 2018 में कहा था कि हमारी सरकार बनते ही हर बेरोज़गार युवा को हम 2500/- रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देंगे, पर आज इस सरकार को 4.5 साल से ज्यादा हो चुके हैं मगर 2500 के नाम पर लॉलीपॉप पकड़ाया गया है । 

इन्ही सब माँगो को लेकर रायपुर में आज युवाओं के हित के लिए भाजयुमो जिला रायपुर द्वारा जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं के साथ भूपेश बघेल द्वारा किए गए छल के विरोध में रोजगार कार्यालय का घेराव किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस उपस्थित थे ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर के सांसद सुनील सोनी , भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ,प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव , केदार गुप्ता, अमित साहू, मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    POLITICS; मंत्री विजय शाह पर नहीं चलेगा केस, सरकार ने नहीं दी परमिशन! कर्नल सोफिया पर दिया था बयान

    भोपाल,  भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान देने वाले प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ केस दर्ज करने और उसे चलाने के लिए…

    BJP; फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में भाजपा के दो नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल 6 साल के लिए निष्कासित

    बलौदाबाजार,  फर्जी स्थानांतरण आदेश के जरिए सरकारी कर्मचारी को मनचाहा ट्रांसफर दिलाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब भाजपा ने भी अपने दो पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी संगठनात्मक…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….