भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया; रोहित की सेंचुरी, बुमराह ने झटके 4 विकेट

नईदिल्ली, भारत ने वनडे वर्ल्ड कप-2023 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। टीम ने बुधवार रात अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीता था। इस जीत के साथ टीम इंडिया के 4 पॉइंट्स हो गए और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। भारत अब 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 273 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 35 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंद पर शतक लगाया। उन्होंने 131 रन की पारी खेली। पहली पारी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए।

विराट की फिफ्टी, चौके से फिनिश किया मैच
विराट कोहली ने 56 गेंद पर 55 रन की नॉट आउट पारी खेली। उन्होंने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को 8 विकेट से मैच जिताया। विराट ने पारी में 6 चौके लगाए और श्रेयस अय्यर के साथ 68 रन की पार्टनरशिप भी की। श्रेयस 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में भी 85 रन बनाए थे।

रोहित ने 84 बॉल पर 131 रन बनाए
भारत से ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआती ओवरों में ही अटैक करना शुरू कर दिया। उन्होंने 30 गेंद पर फिफ्टी और 63 गेंद पर सेंचुरी लगाई। वह 84 गेंद पर 131 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 5 छक्के लगाए।

7 वर्ल्ड कप शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित
रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 63 बॉल पर शतक लगाया। वह वनडे वर्ल्ड कप में 7 सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 44 पारियों में 6 शतक हैं। रोहित ने 2015 में एक और 2019 में 5 शतक लगाए थे।

ये रोहित के वनडे करियर का 31वां शतक रहा। वनडे में सबसे ज्यादा शतक के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 30 शतक हैं। सबसे ज्यादा शतक के मामले में रोहित तीसरे नंबर पर पहुंचे। सचिन तेंदुलकर पहले (49 शतक) और विराट कोहली दूसरे (47 शतक) नंबर पर हैं।

रोहित ने फिफ्टी भी 30 गेंद पर ही पूरी कर ली थी। उन्होंने 63 गेंद पर शतक लगाया। वह भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर वर्ल्ड कप शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर शतक लगाया था।

ईशान 47 रन बनाकर आउट हुए
रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन ने 47 रन बनाए। उन्हें राशिद खान ने आउट किया। ईशान ने रोहित के साथ 156 रन की पार्टनरशिप की।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार