मणिपुर पर डिप्टी सीएम सिंहदेव बोले- अमित शाह बनें PM , संभव ही नहीं कि प्रधानमंत्री मोदी को घटना की जानकारी न हो

रायपुर, मणिपुर हिंसा मामले में देश का विपक्षी दल कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार से जवाब मांग रहा है। प्रधानमंत्री को इस पूरे मुद्दे पर घेरने की कोशिश है। अब इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने एक बयान जारी किया है। सिंहदेव ने कहा है कि अब अमित शाह को देश का प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए।

मीडिया से चर्चा के दौरान सिंहदेव ने कहा कि अनेकों लोगों की जान जा रही है। कई महिलाओं के साथ क्रूर और अमानवीय व्यवहार किए गए हैं। इन परिस्थितियों में यह संभव नहीं है कि राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ना मालूम हो और रिपोर्ट लगातार ना जाती हो। राष्ट्रपति के माध्यम से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को जानकारी ना मिलती हो यह संभव ही नहीं है।

सिंहदेव ने आगे कहा- FIR दर्ज होने के 77 दिन बाद अगर घटना में कार्रवाई शुरू होती हो तो इसकी जवाबदारी किसकी है। गृह मंत्री को भी मालूम होगा, प्रधानमंत्री को भी मालूम होगा। यह देश में अत्यधिक संवेदनशील स्थिति का मामला है। कांग्रेस चाहती है कि प्रधानमंत्री, जैसे पूर्व में भी होता रहा है कि अत्यधिक गंभीर स्थितियां हों तो प्रधानमंत्री देश को विश्वास में लेते हैं। सदन में वक्तव्य देते हैं, चर्चा में भाग लेते हैं, कांग्रेस ने यही कहा है और यही होना चाहिए। यदि प्रधानमंत्री अगर जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं तो अमित शाह जी को प्रधानमंत्री बना दें फिर अमित शाह जवाब देंगे।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर