‘मेरी लड़ाई आज से शुरू, NCP को तोड़ने वाले को सबक सिखाऊंगा’, कराड में शरद पवार का शक्ति प्रदर्शन

पुणे, पीटीआई, महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार के बगावत के बाद सोमवार को पार्टी प्रमुख शरद पवार ने शक्ति प्रदर्शन किया। शरद पवार ने सतारा जिले के कराड में राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र और देश में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने वाली ताकतों से लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे कुछ लोग दूसरों दलों को तोड़ने की भाजपा की रणनीति का शिकार हो गए हैं।

शरद पवार ने भाजपा पर समाज में डर पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें देश में लोकतंत्र की रक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने एनसीपी को तोडने की कोशिश की , हम उन्हें उनकी असली जगह दिखाएंगे।सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मेरी लड़ाई आज से शुरू हो रही है। ऐसे विद्रोह होते रहते हैं। मैं पार्टी का पुनर्निर्माण करूंगा। एनसीपी प्रमुख ने कहा कि आज महाराष्ट्र और देश में कुछ समूहों द्वारा जाति और धर्म के नाम पर समाज में दरार पैदा की जा रही है। विद्रोही वापस लौट सकते हैं, लेकिन इसकी एक समय सीमा है।

महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर

बता दें कि एनसीपी नेता अजित पवार ने रविवार को महाराष्ट्र में शिंदे सरकार को 40 विधायकों के साथ अपना समर्थन दे दिया और राज्य के नए डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। उन्होंने कहा कि हमने एनसीपी के रूप में शिंदे सरकार को समर्थन दिया है, जबकि एनसीपी ने इससे इनकार किया है।

  • Related Posts

    HEALTH; लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी को सरकारी नौकरी से वंचित करने 1051 सरकारी अस्पतालों की जांच का ठेका निजी कंपनी को

    रायपुर,  प्रदेश के 1051 सरकारी अस्पतालों में होने वाली जांच का जिम्मा निजी कंपनी को देने का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा…

    BJP; भाजपा मीडिया विभाग की बैठक में हमलावर विपक्ष के आरोपों का मुखरता से जवाब देने बनी रणनीति

    रायपुर। प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग की बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने हाल ही में हमालावर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’