रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हुआ कोरोना; 24 घंटे में आए 12,591 नए मरीज

नईदिल्ली, देश में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने एक दिन पहले सेना कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लिया था। तब राजनाथ सिंह ने बिना मास्क के फोटो खिंचवाया गया था।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 12,591 नए मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान 10,827 मरीज ठीक हुए। अभी देश में 65,286 सक्रिय मरीज हैं।

इससे एक दिन पहले बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,542 नए मामले सामने आए थे। तब देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,45,401 हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,27,758 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

वहीं, देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। मिश्रा ने अधिकारियों को तहसील स्तर तक के अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की सलाह दी।

बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को ज्यादा खतरा

पश्चिम बंगाल में जारी एडवाइजरी में सुझाव दिया गया है कि बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सार्वजनिक समारोहों में भाग लेने से बचना चाहिए। यदि भीड़ में जाना या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करना जरूरी हो तो मास्क का उपयोग करें।

सरकार ने लोगों से बार-बार हाथ धोने और वायरस को मारने के लिए अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का उपयोग करने का भी आग्रह किया है। जिन लोगों ने अभी तक कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज नहीं लिया है उन्हें तुरंत इसे लेने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…