राजधानी में चोरी के शक में किशोर की हत्या; पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

रायपुर,  चोरी करने की बात पर दो युवकों ने किशोर की पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी आसिफ खान और रितेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार आरोपियों को शक था कि किशोर चोरी करने शुक्रवारी बाजार आया है। इसी बात पर उसकी पिटाई की और फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार सोनडोंगरी निवासी 15 वर्षीय रितेश बंजारे की हत्या की गई। घटना गुढ़ियारी, शुक्रवारी बाजार स्थित राजपूत भवन के पास की है। घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने सुबह साढ़े पांच बजे किशोर की लाश देखी तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। शार्ट पीएम रिपोर्ट और शरीर में मिले अन्य चोट के निशान के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को राजपूत भवन के छत पर मृतक व यासिफ और उसके साथी का फुटेज मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका था मृतक

मृतक किशोर पूर्व में चोरी के आरोप में माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में जा चुका है। घटना स्थल के पास हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपियों का चिकन सेंटर है। किशोर को देखने के बाद उन्हें लगा कि वह चोरी करने आया हुआ है। इसी बात पर उसकी पिटाई कर हत्या कर दी गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIRE टिंबर मार्केट में भीषण आग! देर रात भड़की लपटों से मचा हड़कंप,करोंडों की सागौन लकडी खाक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग त्रिमूर्ति नगर के समीप पायनियर…

    FRAUD;मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का भंडाफोड़, 25 युवती गिरफ्तार, दुल्हन बन बात करती थीं लड़कियांं, 7693 लोगों से की 1.11 करोड़ की ठगी

    रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर चल रहे रैकेट का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……