राजधानी में दो मई को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन; 25 हजार तक मिलेगा वेतन

रायपुर, स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में दो मई को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इसके माध्यम से स्काई आटोमोबाइल्स, श्रेशतम वेंचर, उमादेवी बहुउददेशीय शिक्षा संस्थान रायपुर और काल मी सर्विसेस रायपुर द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातक (कम्प्यूटर) एवं बीसीए पीजीडीसीए तथा टैली, आइटीआइ फिटर, हिंदी-अंग्रेजी शार्टहैण्ड, डिप्लोमा फायर एंड सेफ्टी एवं आइटी उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती रिलेशनशिप मैनेजर, डीटीपी अथवा टैली ट्रेनर, मोबीलाइजर, कार ड्राइवर, प्रोजेक्ट इंचार्ज, डिलीवरी ब्वाय, गैस प्लांट फिटिंग, प्लंबर, एयर कंडीशनर टेक्नीशियन, स्टेनोग्राफर, फायर मैन एवं वेब एप्लीकेशन डेवलपमेंट के पदों पर की जाएगी।

चयनितों को आठ से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। डिलीवरी ब्वाय के लिए आवेदक के पास स्वयं का दोपहिया वाहन, ड्रायविंग लाइसेंस एवं आधार कार्ड होना अनिवार्य है। जिला रोजगार विभाग रायपुर के उप संचालक एओ लारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    CGPSC;पावर कंपनी में अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को विदाई, वित्त एवं जनसंपर्क सचिव के रूप में रहेंगे पावर कंपनी के निदेशक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय के सेवाभवन में आयोजित समारोह में अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग के सचिव बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गईं एवं छत्तीसगढ़ स्टेट…

    ACTION; महतारी वंदन की ई-केवायसी के लिए वसूली, सरायपाली-बसना के 4 सेंटर पर हुई कार्रवाई

     महासमुंद, महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवायसी में शुल्क वसूली करने वाले 4 सीएससी सेंटरों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें ब्लॉक कर दिया है। इन सेंटरों की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…