रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर प्रदेश का पहला फुल हाईट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज शुरु; 28.11 करोड़ की लागत से बना है

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर से बिलासपुर मार्ग में रायपुर – विजयनगरम शाखा रेल मार्ग पर स्थित लेवल क्रासिंग पर निर्मित फुल हाईट फोरलेन रेलवे अण्डर ब्रिज का लोकार्पण किया। रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर लोकार्पित ये राज्य का पहला फुल हाईट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज है जिसे 28.11 करोड़ रूपए की लागत से छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया है।

इस फुल हाइट फोरलेन रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण से रायपुर शहरी क्षेत्र की लगभग 5 लाख की आबादी को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। रायपुर से बिलासपुर मार्ग रायपुर- विजयनगरम शाखा रेल मार्ग पर स्थित लेवल कासिंग  में रेल गुजरने से बार-बार रेलवे फाटक बंद होता था और आवागमन अवरुद्ध हो जाता था। जन आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति  वर्ष 2017 में प्रदान की गई थी। इस ब्रिज की कुल लंबाई पहुंच मार्ग स्थित 336.96 मीटर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ के यातायात को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने लगातार प्रयास किए हैं। इस दौरान 9 रेलवे ओवर ब्रिज और 6 अंडर ब्रिज के कार्य पूरे किए गए हैं। रेलवे अंडर ब्रिज के लोकार्पण अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छग हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर ऐजाज ढेबर समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व