राहुल गांधी ट्रेन से 2 घंटे में बिलासपुर से रायपुर पहुंचे, स्लीपर कोच में लोगों से उनकी समस्याएं जानीं

रायपुर, छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को ट्रेन में सफर किया। उन्होंने बिलासपुर से रायपुर तक 117 किलोमीटर तक का सफर किया। इस दौरान पैसेंजर्स से उनकी समस्याओं पर बात भी की। राहुल ने ट्रेन में मौजूद महिला हॉकी खिलाड़ियों से बात की। उनकी ट्रेनिंग और उनको मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा।

बिलासपुर में हुए कांग्रेस के आवास सम्मेलन में शामिल होने के बाद राहुल बिलासपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार हुए। वे शाम करीब पौने छह बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान ट्रेन में उनके साथ CM भूपेश बघेल और प्रभारी कुमारी सैलजा भी थीं। राहुल ने ट्रेन में सामान्य यात्रियों की तरह सफर किया और घूम-घूमकर लोगों से भी मिले और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

उन्होंने छात्रों को चॉकलेट और चिप्स भी खरीद कर दी। राहुल गांधी का रायपुर से बिलासपुर जाने का भी सफर ट्रेन से तय था। लेकिन ट्रेनों की लेट-लतीफी के चलते उनका जाने का सफर टल गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…