राजनीति

विधानसभा चुनाव; आज कांग्रेस को जीत का मंत्र देंगी प्रियंका गांधी, इसके बाद होगा पीएम मोदी का प्रवास

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नेताओं का दौरा जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा के बाद अब आज 30 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी सभा करेंगी। इसके बाद दो नवंबर को PM Modi छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे वे रायपुर हवाई अड्डे आयेगी, वहां से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जालबांधा में दोपहर 12.45 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेगी। दोपहर को 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद शाम को 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होगी।

पहले चरण के सात नवंबर को होने वाले मतदान से पहले पीएम मोदी कांकेर और दुर्ग में में सभा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री चार महीने में चार बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं, इस बीच उन्होंने राज्य की जनता के लिए करोड़ों के विकास कार्यों की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button