शादीशुदा प्रेमी से मिलने नेपाल से दरभंगा आ पहुंची दो बच्‍चों की मां, तो प्रेमी हो गया छू मंतर,पत्नी हैरान

पटना, प्यार के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। प्रेम में दीवाने सरहद पार करने में घबराते नहीं है। पाकिस्तान से चार बच्चों की मां सीमा हैदर भारत चली आई। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान से 34 वर्षीय अंजू प्रेमी नसरुल्ला के लिए पाकिस्तान चली गई। दोनों खबरों की चर्चा खत्म नहीं हुई है कि नेपाल की एक विवाहिता बिहार के दरभंगा पहुंच गई। हालांकि, लड़के ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है।

दो बच्चों की मां है महिला

इस मामले में शुक्रवार देर हाई वोस्टेज ड्रामा जारी है। नेपाल निवासी संगीता देवी अपने दोनों बच्चों को पति के पास छोड़ आई। इसके बाद अपने प्रेमी गोविंद कुमार की तलाश में दरभंगा आ गई।

प्रेमी गोविंद भी दो बच्चों का बाप

काफी मशक्कत के बाद संगीता ने अपने प्रेमी का घर ढूंढ निकाला। हालांकि जब इसकी जानकारी गोविंद की पत्नी को मिली तो वह आपा खो बैठी। उसने संगीता को घर में दाखिल होने से रोक दिया। कुछ ही देर में हंगामा शुरू हो गया। आसपास के लोग जुट गए। इस बीच मौका देख गोविंद कुमार घर से भाग गया। संगीता चीख-चीखकर कहने लगी की वह गोविंद से प्यार करती है। वह उसका पति है। उसने शादी करने की बात कही है।

गोविंद की पत्नी प्रेरणा ने कहा कि उनकी शादी को 8 साल हो चुके हैं। विवाह के बाद दो बच्चों के माता-पिता हैं। ऐसे में उसका पति किसी दूसरे से प्यार कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे पति इस महिला को नहीं जानते हैं।

बैंक में नौकरी करता है गोविंद

गोविंद कुमार लहेरियासराय के बाकरगंज में रहता है। वह पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित बंधन बैंक का कर्मचारी है। गोविंद और संगीता की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। प्रेमिका का दावा है कि सीमावर्ती क्षेत्र में उसका घर है। जहां से गोविंद से मिलने आती थी। इस दौरान दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। कुछ दिनों बाद प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया। पता चला कि उसने अपना ट्रांसफर करा लिया है। इसके बाद वह उसकी तलाश में दरभंगा पहुंची।

महिला ने वापस जाने से इनकार किया

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, नेपाल से आई महिला ने वापस जाने से मना कर दिया। वह गोविंद के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। इससे नाराज होकर गोविंद के मकान मालिक ने घर खाली करने को कहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; तरबूज के नीचे छिपा रखी थी 9 बोरियां,1 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिसिया पूछताछ में खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का राज

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की…

    CRIME;शादी के 14 वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पति पर लगा हत्या का आरोप

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम