सडक हादसे में घायल कांग्रेस विधायक के बेटे की मौत

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के बेटे की मौत हो गई है। खैरागढ़ से कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा के बेटे प्रवीण वर्मा सड़क हादसे में घायल हुए थे। इसके बाद उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई है।

प्रवीण वर्मा और उनके दोस्त 19-20 फरवरी को कार से जगदलपुर जा रहे थे। तभी धमतरी-कांकेर रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद से प्रवीण को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।लगभग एक महीने से प्रवीण वर्मा का इलाज चल रहा था। इस बीच सोमवार को लगभग 12 बजे प्रवीण की मौत हो गई।

सीएम ने जताया दुख

घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-प्रवीण वर्मा के निधन का समाचार दुखद है। एक सड़क दुर्घटना के बाद वह लंबे समय से अस्पताल में जंग लड़ रहे थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।

उपचुनाव में जीती थीं यशोदा

2018 के विधानसभा चुनाव में जेसीसीजे के देवव्रत सिंह ने खैरागढ़ सीट से जीत दर्ज की थी। मगर तबीयत बिगड़ने के चलते उनका निधन हो गया था। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के कोमल सिंह जंघेल को 20 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर