सनकी पति ने कैंची मारकर किया नवविवाहिता का मर्डर;दो साल पहले हुई थी लव मैरिज

रायपुर, राजधानी रायपुर के बाहरी इलाके में एक सनकी पति ने नवविवाहिता की हत्या कर दी। मामूली बात में दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक की जान लेकर ही विवाद खत्म हुआ। पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुद का गला भी रेतने का प्रयास किया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अब पुलिस ने इसे अस्पताल में दाखिल करवाया है। परिजनों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

विधानसभा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना शुक्रवार शाम को हुई। शनिवार को पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और हत्यारे पति से भी पूछताछ के प्रयास हो रहे हैं। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक पल्लवी डहरिया नाम की युवती का अपने पति मोहरदास से झगड़ा हुआ था। इसी वजह से पल्लवी अपनी नानी के घर आई थी। मोहर उसे लेने पहुंचा तो पल्लवी ने लौटने से इंकार कर दिया। इससे गुस्से में आकर घर पर रखी कैंची से पति ने वार कर दिया। वह तब तक कैंची पत्नी के शरीर में घोंपता रहा जबतक उसकी जान न चली गई।

दो साल पहले हुई थी लव मैरिज
पल्लवी डहरिया का सिमगा के रहने वाले मोहरदास डहरिया से नौ जून 2021 को प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद वह आमासिवनी में किराए के मकान में रह रहे थे। पांच मार्च 2023 को सड्डू शिवम सिटी के पास किराए से रहने लगे। 23 मार्च की दोपहर पल्लवी अकेले आमासिवनी में अपने परिजनों के घर चली गई। घर वालों को युवती ने बताया कि उसका पति मोहरदास बहुत मारपीट करता है।

मोहरदास, पल्लवी को लेने आया तो लड़की के परिजनों ने कहा- मारपीट क्यों करते हो। पत्नी को साथ में नहीं रखना तो मत रखो। यहीं छोड़ दो। तब मोहरदास ने कहा कि मैं इसे साथ लेकर जाउंगा। वो जबरन पल्लवी को कमरे से खींचकर ले जाने लगा, पल्लवी ने रोका तो सिलाई मशीन के ऊपर रखी कैंची को उठाकर उसने पल्लवी के सीने, गले, दाढ़ी के नीचे और पीछे पीठ में 8 से 9 बार वार कर दिया। घटनाक्रम के दौरान मौजूद नानी ने बीचबचाव की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं रूका। हत्या के बाद उसने उसी कैंची से खुद का गला रेतने की कोशिश की।

  • Related Posts

    POLICE RAID; स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार!, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, दो लोगों पर FIR

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित देवेंद्र नगर इलाके में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान सेंटर में कुछ युवक-युवतियां…

    ACCIDENT; सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नौ लोगों की मौत पर पसरा मातम, रायपुर से नागपुर जा रहे थे

    रायपुर, महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. शुक्रवार को ट्रक और बोलरो की जोरदार टक्कर में 3 बच्‍चाें समेत 9 लोगों की मौत हो गई.…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी