सीएम की भेंट मुलाकात का भाजपाई ने किया विरोध; बीच सड़क प्रदर्शन करने लगे तो पुलिस ने खदेड़ा

रायपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायपुर दक्षिण विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों के दर्शन, प्रतिमा अनावरण और तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ कई योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, लेकिन इस दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल बूढ़ापारा के सामने सप्रे स्कूल के पास अचानक बीजेपी के कार्यकर्ता जमा हो गए। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम हो रहा था।

गेट के पास आकर भाजपा के नेता सरकार विरोधी नारे लगाने लगे, कहा कि यहां कोई काम नहीं हुआ। विरोध करते हुए बीजेपी नेता सड़क पर बैठकर धरना देने लगे। पुलिस के जवान और अफसर फौरन वहां पहुंचे और सभी को हटाने लगे। इस दौरान भाजपा नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। कार्यक्रम स्थल में प्रदर्शनकारियों को जाने नहीं दिया गया।

CM के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण का दौरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधानसभा का दौरा कर रहे हैं। यहां सीएम ने सबसे पहले कटोरा तालाब के पास सतपथी चौक में पूर्व विधायक प.लक्ष्मण जयदेव सतपथी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा का निर्माण भिलाई के ख्याति प्राप्त कलाकार पद्मश्री नेल्सन ने किया है।

  • Related Posts

    SC; पूर्व CM भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट में चुनाव याचिका पर जारी रहेगी सुनवाई

    नईदिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देने से इनकार कर दिया. अदालत ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने…

    POLITICS; भुबनेश्वर में मंत्री सुरेश पुजारी से मिले विधायक पुरंदर मिश्रा, नुआखाई पर्व के लिए दिया न्यौता

    भुवनेश्वर/ रायपुर, भुवनेश्वर स्थित ओडिशा सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश पुजारी के निवास पहुंचकर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र