विधानसभा चुनाव के पहले AAP में 900 पदाधिकारियों की नियुक्ति; 6 लाख लोगों के पार्टी से जुड़ने का दावा

रायपुर, आम आदमी पार्टी ने संगठन में 900 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसका ऐलान छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने किया। इसमें पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी में कई सदस्यों को जगह दी गई है। इस नवीन कार्यकारिणी में जगह देते हुए आंकाक्षा सिंह,गोपाल साहू और आंनद प्रकाश मिरी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

स्टेट स्पोकपर्सन सूरज उपाध्याय को बनाया गया है। युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेदारी चंद्रमणि वर्मा को सौंपी गई है। प्रदेश में सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी संजय गावेल को मिली है। एसटी विंग बंसत कुजूर,एससी विंग धर्मदास भार्गव, ओबीसी विंग की जिम्मेदारी कमल कांत साहू को मिली है। इसके अलावा जिलों में अलग-अलग पदों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है।

दावा-6 लाख लोग पार्टी से जुड़े

नियुक्ति को लेकर प्रभारी संजीव झा ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। हमें छत्तीसगढ़ जनता पर पूरा विश्वास है। दिल्ली और पंजाब में भी जनता ने आप पर विश्वास जताया। जिससे दो राज्यों में हमारी सरकार बनी है। उन्होंने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान के दौरान 6 लाख लोग पार्टी में जुड़े है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जनता प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार और बीजेपी से परेशान हो गई है। ऐसे में प्रदेश में आप को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। हम सिर्फ विकास की राजनीति करते हैं। अन्य पार्टियां विकास विरोधी हैं, जो समाज को आपस को बांटने का काम करते हैं।

  • Related Posts

    PROTEST; किसी को बख्शा नहीं जाएगा, राहुल गांधी की चेतावनी,CEC ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं, वोट चोरी पर जवाब दें

    नईदिल्ली, नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…

    STUDENT UNION; उडीसा के कॉलेजों में 8 साल बाद बजेगी छात्र संघ चुनाव की रणभेरी, 15 अक्टूबर को मतदान

    भुवनेश्वर, ओडिशा के कॉलेज परिसरों में एक बार फिर छात्र राजनीति की सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराने…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात