सीएम बघेल 26 अप्रैल को रायपुर दक्षिण विधानसभा में लोगों से करेंगे भेंट-मुलाकात

0 भाठागांव फिल्टर प्लांट के नवनिर्मित 80 एमएलडी एसटीपी का होगा लोकार्पण
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बुधवार, 26 अप्रैल को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे और अनेक विकास कार्याें के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में जनता से फीडबैक लेने के साथ ही जनसमस्याओं और मांगों के बारे में भी जानकारी लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.35 बजे कटोरा तालाब के सत्पथी चौक में स्वर्गीय लक्ष्मण सत्पथी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात् वे 11.50 बजे पुरानी बस्ती में जैतूसाव मठ एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण और पुरानी बावली वाले हनुमान मंदिर का दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे कंकाली तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकर्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.25 बजे बुढ़ापारा स्थित नगर निगम खेल मैदान में लोगों से भेंट-मुलाकात और संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर नवीन योजनाओं के शिलालेख का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे भाठागांव स्थित फिल्टर प्लांट के नवनिर्मित 80 एमएलडी एसटीपी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.45 बजे बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे स्कूल के शाला भवन में हॉल, लैब निर्माण एवं पुनर्विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।

  • Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…