सेल्स मैनेजर की लाश घर पर फंदे से लटकती मिली; परिजन बोले-गले पर कोई निशान नहीं,लव मैरिज की थी

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सेल्स मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वो अपने कमरे के वेंटिलेशन में गमछा बांधकर फांसी पर झूल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के घरवालों का आरोप है कि उसने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी पत्नी ने उसे मारा है। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ये पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

रायपुर के भाटागांव स्थित पानी टंकी के पास संजय कदम अपनी पत्नी नीलू कदम के साथ रहता था। दोनों ने लव मैरिज की थी। मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब संजय ने फांसी लगा ली। जिसके बाद उसकी पत्नी ने पड़ोसियों के साथ मिलकर लाश को नीचे उतारा और चंगोराभाठा के एक निजी अस्पताल लेकर आ गईं। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लाश के गले में कोई निशान नहीं है। उसने फांसी नहीं लगाई है बल्कि उसे मारा गया है। उन्होंने कहा कि युवक का डेढ़ साल पहले एक एक्सीडेंट हुआ था। जिससे उसका एक हाथ पूरी तरह काम करना बंद कर चुका था। वो कैसे वेंटिलेशन की ऊंचाई पर चढ़कर फंदा बांध सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; पत्नीहंता को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने कहा- ‘ऐसे जघन्य अपराध में नरमी का कोई आधार नहीं’

    रायपुर, पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने वाले आरोपी पति को रायपुर की अदालत ने आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। चतुर्दश अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जितेंद्र प्रधान की अदालत…

    FIRE; बस में लगी आग से 7 की मौत, 22 यात्री घायल, सभी हरिद्वार से इंदौर आ रहे थे

    जयपुर, राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. कोलवा थाना क्षेत्र के द्वारापुरा गांव के पास यात्री बस और ट्रक में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’