सौम्या चौरसिया का नाम अब तक क्यों नही हटा था, स्पष्ट करे कांग्रेस सरकार-ओपी चौधरी

0कांग्रेस बताए सूर्यकांत ,सौम्या और समीर कांग्रेस के किस पद पर हैं: भाजपा

रायपुर, भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव जी ने प्रेस वार्ता लेकर यह खुलासा किया था कि सीएमओ के पोर्टल पर अभी तक सौम्या चौरसिया उप सचिव बनी हुई है। इस खुलासे के बाद शासन ने सीएमओ के पोर्टल से सौम्या चौरसिया का नाम तो चोरी-छिपे हटा दिया है, लेकिन किस आदेश के तहत अभी तक सौम्या मुख्यमंत्री की उप सचिव बनी हुई थी, और अब किस आदेश के तहत रातों-रात उनका नाम हटाया गया है, यह शासन को स्पष्ट करना होगा।

श्री चौधरी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े इतने गंभीर मामले में पारदर्शिता की जरूरत है। जनता   को यह जानने का अधिकार है कि महीनों पहले छपायी गयी निलंबन की खबर सही है या उस समाचार को तब झूठे तौर पर छपाया गया था।जब प्रदेश का सीएम कार्यालय ऐसी-ऐसी साजिशों में शामिल है, तब अन्य विभागों से किए घपलों की तो कल्पना ही की जा सकती है।

ओपी चौधरी ने कहा भाजपा फिर से यह दुहराती है कि पार्टी के खुलासे के बाद केवल पोर्टल से नाम हटा देना ही पर्याप्त नहीं है। शासन को मुख्यमंत्री की नजदीकी अधिकारी और उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के निलंबन का आदेश, अगर उसे निलंबित किया गया है तो, जनता के बीच लाना ही होगा। अगर ऐसी कोई करवाई नहीं की गयी तो स्पष्टीकरण दें और अगर की गयी है तो कब, यह कांग्रेस सरकार स्पष्ट करे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईडी तथा अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों पर लगातार आरोप लगा रहे हैं कि इन जांच एजेंसियों की कार्रवाइयाँ राजनीतिक हैं। श्री चौधरी ने कहा है कि  अब प्रदेश कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, अधिकारी सौम्या चौरसिया और समीर विश्नोई कांग्रेस के किन पदों पर हैं, या कांग्रेस की राजनीति से उनका क्या संबंध है? श्री चौधरी ने कहा कि यदि तिवारी, चौरसिया और विश्नोई जैसे लोगों का कांग्रेस की राजनीति से कोई संबंध नहीं है तो कांग्रेस को इस बात का भी जवाब देना होगा कि उन लोगों पर कार्रवाई करने का, साहस मुख्यमंत्री बघेल क्यों नहीं जुटा पा रहे हैं?
———-–——-–—

  • Related Posts

    POLITICS; जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने उमड़ी भीड़, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया आभार

    0 सिंगापुर प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन कर विधायक पुरन्दर मिश्रा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं रायपुर, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अपने…

    POLITICS; राहुल गांधी का आह्वान- ‘दो मिनट लगेंगे’, सरकार को झुकाने के लिए,आंदोलनों को एकजुट करने के लिए ‘सत्याग्रह’

    नई दिल्ली, राहुल गांधी ने देश भर में चल रहे आंदोलनकारियों को एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है। उन्होंने एक नई पहल ‘सत्याग्रह’ की घोषणा की। उन्होंने…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर