POLITICS; राहुल गांधी का आह्वान- ‘दो मिनट लगेंगे’, सरकार को झुकाने के लिए,आंदोलनों को एकजुट करने के लिए ‘सत्याग्रह’

नई दिल्ली, राहुल गांधी ने देश भर में चल रहे आंदोलनकारियों को एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है। उन्होंने एक नई पहल ‘सत्याग्रह’ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। कहा कि देश के विभिन्न इलाकों में लोग अपनी मांगों को लेकर अलग अलग अंदाज में आंदोलनरत हैं जिन्हें एक मंच पर आने की जरूरत है। हर आंदोलन अपनी अलग लड़ाई लड़ रहा है इसलिए हर आंदोलन को लगता है कि वो अकेला है।

‘हर आंदोलन अपनी अलग लड़ाई लड़ रहा’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने X पर लिखा, ‘कहीं छात्र पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। कहीं किसान अपनी जमीन के लिए लड़ रहे हैं। कहीं आशा कार्यकर्ता महीनों से मानदेय की मांग कर रही हैं। कहीं आदिवासी अपने जंगल बचाने के लिए खड़े हैं। हर आंदोलन अपनी अलग लड़ाई लड़ रहा है इसलिए हर आंदोलन को लगता है कि वो अकेला है।’

जुड़े हुए आंदोलन सरकारें झुका देते हैंः राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘इसलिए ‘सत्याग्रह’ – आपका आंदोलन जहां भी चल रहा हो, उसकी बात सीधे मुझ तक पहुंचाइए। दो मिनट लगेंगे – दिल्ली आने की जरूरत नहीं। आपका आंदोलन नक्शे पर आ जाएगा – और आप देख पाएंगे कि देश में और कौन-कौन वही लड़ाई लड़ रहा है। बिखरे हुए आंदोलन दबा दिए जाते हैं। जुड़े हुए आंदोलन सरकारें झुका देते हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘सत्याग्रह’ इन्हीं आवाजों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है। बापू ने सिखाया था कि सच सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन उससे भी बड़ा हथियार है एकता में सच के साथ खड़े होना।

अपनी कहानी भेजिए, राहुल गांधी का आह्वान

राहुल गांधी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं तो अपनी कहानी भेजिए। दो मिनट लगेंगे। आपकी कहानी नक्शे पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है।’ राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि वे हर संघर्ष में लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

मैं जो कर सकता हूं, करूंगा – संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी जरूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर। नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी जिम्मेदारी है। अपने सत्याग्रह की कहानी मुझे यहां बताएं।

राहुल गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष

सत्याग्रह वेबसाइट का मकसद क्या है?

  • इस पहल के तहत एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया गया है, जहां देशभर से लोग अपने साथ हुए अन्याय, संघर्ष और आंदोलनों की कहानी साझा कर सकते हैं। इन कहानियों को एक इंटरैक्टिव मैप पर दिखाया जाएगा, ताकि एक ही तरह के मुद्दों से जूझ रहे लोग आपस में जुड़ सकें।
  • इस प्लेटफॉर्म का मकसद जमीनी स्तर के आंदोलनों को राष्ट्रीय स्तर पर आवाज देना है। छात्रों की फीस वृद्धि, किसानों की समस्याएं, आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन के मुद्दे, दलितों और महिलाओं पर अत्याचार जैसे मामलों को एक साथ लाकर एक सामूहिक जन आंदोलन का रूप देने की कोशिश है।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अक्टूबर के पहले सप्ताह में कर सकती है बड़ी बैठक

     रायपुर, प्रदेश भाजपा में हालिया संगठनात्मक बदलाव के बाद अब नए पदाधिकारियों के छत्तीसगढ दौरे का इंतजार है। नए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के 30 सितंबर के बाद रायपुर पहुंचने…

    STRIKE; शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग पर उडीसा में 12 घंटे का बंद, पाठ्यपुस्तकों में गंभीर गलतियों का आरोप

    भुवनेश्वर, स्कूली पाठ्यपुस्तकों में कथित तौर पर कई गंभीर गलतियां सामने आने के बाद ओडिशा में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे को लेकर नवनिर्माण कृषक संगठन…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर