स्कूल सफाई कर्मचारी अफसरशाही व धोखेबाजी से नाराज; रविवार को राजधानी में बैठक, त्यागपत्र देने पर विचार 

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी महासंघ द्वारा चुनावी घोषणा पत्र का पालन कराने, अंशकालिक से पूर्णकालिक कर कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान की मांग के लिए निरंतर आंदोलन प्रदर्शन किया जा रहा हैं, फिर भी प्रदेश में व्याप्त कमेटीबाजी व धोखेबाजी से अब स्कूल सफाई कर्मचारी सेवा से त्यागपत्र देकर रोजगार कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता हेतु पंजीयन कराने पर विचार कर रहे हैं। इस संबंध में आज रविवार को राजधानी में संघ की बैठक आहूत की गई है।

  संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर व संरक्षक विजय कुमार झा ने बताया है कि विगत दिनों नवा रायपुर में प्रदर्शन के दौरान 19 प्रतिनिधिमंडल को चर्चा कराने हेतु स्कूल शिक्षा सचिव के पास पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता में मंत्रालय ले जाकर चर्चा कराया गया। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा 7 दिन की समय सीमा में शिक्षा सचिव द्वारा बैठक कर मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन पर बाहर निकल कर हजारों की संख्या में धरनारत स्कूल सफाई कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया कि 7 तारीख तक मुख्यमंत्री से भेंट कराया जाएगा तथा धरना स्थगित किया जाता है। किंतु उसी शाम जिन कर्मचारियों को प्रतिनिधिमंडल में ले जाकर चर्चा कराया गया, उन सब के खिलाफ तोड़फोड़ बलवा का अपराध दर्ज करा दिया गया।

पुलिस प्रशासन व मंत्रालय के अधिकारियों के दोहरे चरित्र का परिणाम है की 7 अप्रैल तक मुख्यमंत्री से मिलाने वाले स्कूल शिक्षा सचिव ने बैठक आहूत करने का आश्वासन दिया था। किंतु आज 8 तारीख तक अधिकारी ही चर्चा नहीं कर पाए। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री से मिलने की संभावना समाप्त हो गई है। अब स्कूल सफाई कर्मचारी अपनी सेवा से त्यागपत्र देकर जिलों के रोजगार कार्यालयों में बेरोजगारी भत्ता हेतु नाम दर्ज कराने पर विचार कर रहे हैं। प्रदेश में किसी भी कमेटी का आज तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं हुआ, यहां तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की हत्या करने वाली झीरम घाटी कमेटी का भी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं हुआ है। अब यदि स्कूल सफाई कर्मचारी आंदोलन करेंगे तो करो या मरो की स्थिति में होंगे तथा पुलिस व अधिकारियों के आश्वासन पर विश्वास करने का कोई मार्ग शेष नहीं बचेगा। इस संबंध में विचार एवं निर्णय हेतु शीघ्र रायपुर राजधानी में बैठक आहूत की जावेगी। देर रात प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप वर्मा ने बताया कि दूरभाष पर स्कूल शिक्षा सचिव श्री भारतीय दर्शन जीने 13 अप्रैल को संध्या 4:00 बजे मंत्रालय में बैठक संबंधी टेलिफोनिक सूचना दी है। वर्तमान परिस्थिति में विस्तृत चर्चा करने व 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाने हेतु पुराना धमतरी रोड स्थित सतनाम भवन में आज रविवार दोपहर 12 बजे संघ की आवश्यक बैठक आहूत की गई है।

  • Related Posts

    EOW; फर्नीचर घोटाले में लेखपाल समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों का चालान पेश

    अंबिकापुर.  राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन के फर्नीचर घोटाले में 10 साल बाद 10 आरोपियों के खिलाफ 20000 पन्नों का चालान पेश किया है.  इस…

    PRESIDENT; राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियां लोकभवन में भी

    रायपुर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर  आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज लोकभवन में बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा