स्नातक विवाहित महिलाओं के लिए जॉब फेयर19 से 21 जुलाई तक

रायुपर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार विवाहित महिलाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  19, 20 एवं 21 जुलाई को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित है।

इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के नियोजक रिलायंस निप्पोन लाईफ इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड रायपुर द्वारा लाईफ प्लानिंग ऑफिसर के 15 पदों पर 30 वर्ष तक की विवाहित एवं स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं की भर्ती 12 हजार 500 से 25 हजार रूपये वेतन प्रतिमाह होगा। जॉब फेयर में राज्य सरकार की बेरोजगारी भत्ता हितग्राहियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए 30 वर्ष की विवाहित महिलाएं इच्छुक एवं योग्य निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती के लिए दावा आपत्ति 24 जुलाई तक आमंत्रित

रायपुर जिले के 08 आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता पद एवं 23 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित कर 8 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का सारणीकरण, मूल्यांकन पश्चात् समिति मे दिए गए अनुमोदन के पश्चात् अंतरिम सूची बाल विकास परियोजना कार्यालय रायपुर एवं नगर निगम रायपुर के सूचना पटल में चस्पा कर दिया गया है। यदि किसी आवेदिका, अभ्यर्थी को प्रकाशित अंतरिम मूल्यांकन पत्रक सूची के संबंध में कोई दावा आपत्ति हो तो आवश्यक कागजात एवं साक्ष्य के साथ लिखित में 24 जुलाई तक कार्यालयीन समय में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी-02 रायपुर में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के पश्चात् कोई भी दावा आपत्ति कार्यालय में मान्य नहीं होगा।

  • Related Posts

    MCL;महानदी कोलफील्ड लिमिटेड में 667 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन 6 अप्रैल तक

    नई दिल्ली, महानदी कोलफील्ड लिमिटेड (MCL) ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 667 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से…

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    नई दिल्ली, अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए भारतीय सेना ने आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है। सेना में 25 हजार से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती की…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां