हाई कोर्ट ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को लताड़ा, जस्टिस आर्या ने कहा- सब मिलकर देश को खोखला कर रहे हो

ग्वालियर, एजेंसी,  जब ट्रक को 5 नवंबर को पकड़ लिया था तो इसकी सूचना 7 नवंबर को क्यों दी भिंड को? और भिंड वाले आपके भी चाचा हैं जो सूचना मिलने के बाद आज 9 नवंबर को कार्रवाई करने बैठे हैं। आप भी नकली दूध, मावा बनाने वालों से मिले हुए हो क्या? ग्वालियर और भिंड के यह दोनों अधिकारी बेइमान और भ्रष्ट हैं। नकली दूध और मावा बनाने वालों से इनकी साठगांठ है, यह सभी मिलकर देश को खोखला कर रहे हैं। यह टिप्पणी मिलावट के मामले में अवमानना के केस में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की युगल पीठ के जस्टिस रोहित आर्या ने ग्वालियर और भिंड के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को लताड़ लगाते हुए की।

जस्टिस ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि तुम लोगों को धेले भर की तमीज नहीं है और अफसर बने बैठे हो, तुम्हें सभी को चपरासी होना चाहिए था। हाईकोर्ट ने इस मामले में ग्वालियर, श्योपुर, भिंड और मुरैना के द्वारा जमा की गई रिपोर्ट पर काफी असंतोष जताया। साथ ही इस मामले में गंभीरता से काम करने की बात कही। हाईकोर्ट ने चीफ सेकेट्री को जिलास्तर पर सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं जिससे कार्रवाई अच्छे से हो सके।

पोस्टिंग अलग-अलग करवाओ

जस्टिस रोहित आर्या ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह सभी अधिकारी आपस में मिले हुए हैं। इनको अलग-अलग करो, ऐसे काम नहीं चलेगा। एक को मंडला भेजो दूसरे को सिंगरौली। कलेक्टर को बुलाओ और बताओ कि क्या स्थिति है उनके अधिकारियों की। कोर्ट ने गंभीर चिंता जताते हुए अधिकारियों की पोस्टिंग बदलने की बात कही।

कट लेते होंगे, इन्हें जब्ती बनाना नहीं आता

कोर्ट ने दूध और मावा की जब्ती के बारे में पूछते हुए कहा कि जो ट्रक पकड़े हैं उस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है? क्या आपने जब्ती की है? इस पर अधिकारी ने जवाब में कहा कि सर सैंपल ले लिए थे, लेकिन जब्त नहीं किया है। कोर्ट ने फटकारते हुए कहा कि पूरी बेइमानों की जमात है, शाम को जाकर वहां बैठते होंगे और उनके कट लेते होंगे। यह अधिकारी हैं जिन्हें जब्ती करना ही नहीं आता।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LPG; एक बार फिर महंगाई का तडका, कमर्शियल सिलेंडर के दाम दुगुने से ज्यादा, छोटू भी हुआ महंगा, होटल में खाना-पीना महंगा हो जाएगा

    नईदिल्ली,  सरकारी तेल-गैस कंपनियों ने आज एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया हैं. दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 42 रुपए महंगा हो…

    PETROL; खाद्य सचिव रीना कंगाले की सफाई-प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक ,अफवाहों से बचें, ड्राई आउट पंपों पर लगातार आपूर्ति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…