हाई कोर्ट ने डीजीपी को शपथ पत्र के साथ जवाब देने जारी किया नोटिस

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने राज्य में पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज करने के बाद जांच नहीं करने और खात्मा अथवा चालान पेश नहीं किये जाने पर सख्ती दिखाते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक को स्वयं का शपथ पत्र दाखिल कर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 11 मई तक की मोहलत दी है।

आपराधिक मामलों में पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज कर लिया जाता है। इसके बाद मामलों की विधिवत जांच नहीं करते या जांच करते हैं उचित निष्कर्ष तक नहीं ले जाते। ऐसे मामलों में दंड प्रक्रिया संहिता के प्रविधानों के अनुसार जांच करनी है। इसके बाद यदि मामला चालान लायक होता है तो अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत करना पड़ता है। यदि मामला चालान लायक नहीं पाया जाता तो धारा 169 के तहत मामले का खात्मा पेश किया जाता है।

ऐसा ही एक मामला हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए आया। इसमें उन्होंने पाया कि बहुत सारी याचिकाएं ऐसी हैं जिनमें न्यायालय द्वारा कोई स्थगन आदेश व रोक समेत अन्य आदेश नहीं दिया है। लेकिन पुलिस द्वारा अग्रिम जांच कर न तो मामले का खात्मा किया गया है और न ही चालान पेश किया गया है। ऐसे मामले सुप्तावस्था में कई वर्षों से पड़े हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को तीन दिन के भीतर व्यक्तिगत शपथ पत्र सहित जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

क्या है मामला

दुर्ग के राजस्व निरीक्षक सोमा चौधरी की ओर से ग्राम सिरनाभांठा में 2.90 हेक्टेयर में 35 आबादी पट्टे तैयार किए थे। इसमें 10 पट्टे ऐसे व्यक्तियों के नाम पर तैयार किए जो कि उस ग्राम के निवासी नहीं थे। इन्हें गलत मानते हुए दो पटवारी सहित सरपंच व पार्षद पति के विरुद्ध सात जनवरी 2019 को धमधा पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। इस पर 25 अप्रैल 2019 को याचिका दायर की थी।

याचिकाकर्ता का कहना था कि सर्वेक्षण के समय ग्रामवासियों ने जिस भूमि पर जिस व्यक्ति का कब्जा बताया गया था, उसके मुताबिक पंचनामा सूची में नाम दर्ज किए गए थे। तथ्यों की जांच करना तहसीलदार का काम था। उन्होंने डीजीपी, एसपी और थाना प्रभारी के समक्ष अपना पक्ष रखा था। इसके बाद भी याचिकाकर्ता को सात जून 2019 को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद से अब तक न तो मामले का खात्मा किया गया और न ही चालान पेश किया गया है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व