हीरे-सोने की खदानों की नीलामी पर अमित जोगी भडके; तीन दिन में टेंडर वापस लें वर्ना आंदोलन

रायपुर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित जोगी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कुछ खदानों को प्राइवेट कंपनियों को देने का दावा किया। अमित जोगी ने कहा कि कांग्रेस हीरा और सोने की खदानों को निजी हाथों में देने का काम कर रही है। आनन फानन में टेंडर निकाले गए। 6 जुलाई को टेंडर निकाला गया है। कंपोजिट लाइसेंस का एक टेंडर जारी किया गया है।

अमित जोगी ने कहा कि 3000 हेक्टेयर जमीन में माइनिंग शामिल है। गरियाबंद से मैनपुर में पांच माइनिंग ब्लॉक है, जिसमें हीरे और सोने की खदाने हैं। चेतावनी भरे लहजे में जोगी ने कहा कि तीन दिन के अंदर टेंडर निरस्त किया जाए, नहीं तो पूरे प्रदेश में ऐसा आंदोलन करेंगे, जिसे किसी ने अब तक सोचा तक नहीं होगा।

जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं। कोयला हो, चाहे रेत हो, शराब हो, हीरे-सोने की खदानें हों इन सभी सेक्टर्स में वसूली की जा रही है। अजीत जोगी को याद करते हुए अमित ने कहा- मेरे पिताजी कहा करते थे लूट मची है लूट, लूट सके तो लूट 3 महीने बचे हैं, सत्ता जाएगी छूट।

विदेशों में डील की आशंका
अमित जोगी ने कहा- मैं भारत सरकार से निवेदन करूंगा कि जो छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारी मंत्री विदेश गए हैं, वो किनसे मिले, क्या-क्या बातें हुई, क्या क्या डील हुई, इस पर भी जांच होनी चाहिए। यह पूरा मामला प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आता है।मेरे पास जो जानकारियां हैं, उनके मुताबिक मंत्रियों का रोल कम रहा है, अधिकारी विदेश गए थे उनका ज्यादा रोल रहा।

  • Related Posts

    POLITICS; अब पूर्व IAS सुजाता कार्तिकेयन की बीजद में एंट्री, नवीन पटनायक ने किया स्वागत

    भुवनेश्वर,ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी पूर्व IAS वीके पांडियन की पत्नी और…

    POLITICS;देश में अघोषित आपातकाल, भाजपा की राजनीति विभाजनकारी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का भाजपा पर हमला

    रायपुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल आज राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’