अब आरडीए में ऑनलाईन भुगतान प्रारंभ,दफ्तर जाने की जरुरत नहीं

रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण ने आवंटितियों को अपनी संपत्तियों की राशि भुगतान करने के लिए ऑनलाईन पेमेन्ट की सुविधा प्रारंभ कर दी है। रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के अनुसार भुगतान करने हेतु आवंटितियों को प्राधिकरण से उनके मोबाईल पर एसएमएस से डिमान्ड नंबर मिलेगा। इसके बाद भुगतान के लिए आवंटितियों को प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा। 

वेबसाईट में ऊपर दाहिनी ओर अंग्रेजी में ऑनलाईन पेमेन्ट का मेन्यू दिखेगा। इसमें क्लिक करने पर ऑनलाईन भुगतान हेतु ई-लिंक में स्थानांतरित किया जाएगा। जिसमें ऑनलाईन विंडो खुल जाएगी। इसमें डिमान्ड नंबर डालते ही आवंटिति के भुगतान का विवरण उसकी संपत्ति के विवरण के साथ आ जाएगा। भुगतान किन किन मदों में होगा इसका विवरण होगा। इसमें दर्शित कुल राशि का भुगतान हेतु नीचें दाहिनी ओर मेक ऑनलाईन पेमेन्ट का बटन क्लिक करना होगा। इससे बाद पेमेन्ट इन्फरमेशन विंडो खुलेगी। जिसमें भुगतान हेतु क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग तथा यूपीआई के विकल्प उपलब्ध होगा। यूपीआई के अंतर्गत भीम यूपीआई, पे-फोन, जीपे (तेज), पेटीएम व व्हॉट्सएप्प के माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा। यूपीआई से भुगतान के लिए क्यू आर कोड से भुगतान हो सकेगा। भुगतान के बाद इसकी रसीद भुगतानकर्ता प्रिन्ट कर सकेगा। 

रायपुर विकास प्राधिरकरण व्दारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपने आवंटितियों और बकायादारों को एक मुश्त बकाया राशि भुगतान करने पर सरचार्ज राशि में 30 से 50 प्रतिशत तक की 31 अगस्त 2023 तक छूट देने की घोषणा की थी। फलस्वरुप राशि का ऑनलाईन भुगतान भी किया जा सकता है। रिफंड की स्थिति में ऱाशि खाते में रिफंड की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; सर्वोच्च न्यायालय में याचिका खारिज, 582 कृषि अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त

    2019 में जारी वरिष्ठता सूची के आधार पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की पदोन्नतियां सुनिश्चित कराने संघ की आगामी रणनीति तैयार रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के…

    UPSC; छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक DGP की नियुक्ति में देरी, यूपीएससी ने मुख्य सचिव को भेजा नोटिस

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मुख्य सचिव को कड़ा पत्र भेजकर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां