अमरकंटक के नर्मदा मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश नहीं कर पाएंगी महिलाएं; ट्रस्ट ने बनाए नए नियम

अनूपपुर, तीर्थ नगरी अमरकंटक में अब नर्मदा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अपने पहनावे पर ध्यान देना होगा खासकर लड़कियों को। पहनावे को लेकर नर्मदा मंदिर ट्रस्ट और पुजारियों ने बड़ा फैसला लिया है। निर्णय अनुसार अब से कोई भी श्रद्धालु छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर परिधान को लेकर बोर्ड मुख्य प्रवेश द्वार पर नर्मदा मंदिर ट्रस्ट एवं पुजारियों ने मां नर्मदा मंदिर में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं के पहनावे का नियम लागू कर साइन बोर्ड लगा दिया है।

मंदिर ट्रस्ट की जानकारी अनुसार नर्मदा मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही कपड़े पहनने होंगे। मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा है कि महिलाएं एवं पुरुष मंदिर परिसर में मर्यादित कपड़ों में ही आंए। छोटे वस्त्र,हाफ पैंट,बरमूडा,नाईट सूट, मिनी स्कर्ट, कटी-फटी जींस व क्राप टाप अभद्र कपड़े पहन कर मंदिर में प्रवेश बंद है। महिलाएं विशेषतः आदर्श जनक कपड़े का उपयोग करें जैसे साड़ी,सलवार सूट।

मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर जो बोर्ड लगाया गया है उसमें लिखा गया है कि मंदिर में आने वाले सभी भक्तों से निवेदन है कि वे सादे कपड़े पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें। छोटे कपड़े, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी टाप, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट,फ्रॉक और रिप्ड जींस जैसे कपड़े पहने हुए लोगों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा है कि मंदिर दर्शन की जगह है,खुद की प्रदर्शनी की नहीं। इस बारे में नर्मदा मंदिर उद्गम ट्रस्ट एवं पुजारियों ने कहा कि यह फैसला मंदिर आने वाले कई श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद ही लिया गया है। इस बारे में कई लोगों का कहना था कि ऐसे कपड़े पहनने से दूसरे भक्तों का ध्यान भटकता है।

इसी के चलते देश के कई मंदिरों में दर्शनाचियों के लिए भारतीस परिधान पहनने की बध्यता होगी।नर्मदा मंदिर में शुक्रवार की शाम बाद नर्मदा मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक साइन बोर्ड लगायें जाने से तीर्थ यात्रियों,श्रद्धालुओं को जानकारी है। देश के अन्य मंदिरों की तरह नर्मदा मंदिर अमरकंटक में भी अभद्र एवं छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश प्रतिबंधित हुआ। अमरकंटक नर्मदा मंदिर में अब पारंपरिक परिधान में ही आना होगा तभी मंदिर में दर्शन, पूजन का लाभ, आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    0 बर्खास्त हो चुका है एक सिपाही महासमुंद,  जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में एक पुलिस आरक्षक का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया…

    ACCIDENT; बस पलटने से बालक समेत 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति