अमरनाथ यात्रा की शेड्यूल जारी; 1 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, 17 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन

नईदिल्ली, अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल ये यात्रा एक जुलाई से यात्रा शुरू होगी और 62 दिनों के बाद 31 अगस्त को खत्म होगी। यात्रा के लिए 17 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को लेकर सुरक्षा की समीक्षा की थी। उसके बाद से भी यात्रा के शुरु होने के कयास लगाये जा रहे थे। श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा की वार्षिक तीर्थयात्रा-2023 की तैयारियों को प्रशासन ने अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है। सीमा सड़क संगठन को निर्देश दिया गया है कि वह चंदनबाड़ी – पवित्र गुफा मार्ग पर 20 मई तक बर्फ हटाने का काम पूरा करे।

यात्रियों की सुविधा के पूरे इंतजाम

पहलगाम विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक यात्रा के लिए पोनी स्टेशन भी बनाया जा रहा है, जहां से यात्री अपनी सुविधानुसार घोड़े-खच्चर की सेवा प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा हैलीपैड की मरम्मत का काम भी अंतिम चरण में है। यात्रा मार्ग पर साफ सफाई को सुनिश्चित बनाने के लिए इस वर्ष 100 सफाईकर्मी अतिरिक्त रूप से तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर चिह्नित स्थानों पर शौचालयों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान भी अगले सप्ताह तक चिह्नित कर लिए जाएंगे और यात्रा मार्ग की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

नई सड़क की योजना

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने उपराज्यपाल की अमरनाथ गुफा तक सड़क बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। जुलाई माह तक इसकी डीपीआर बन जाएगी और उसके बाद टेंडर देकर निर्माण प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। 5300 करोड़ की लागत से इस परियोजना का कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर फिसलन और भूस्खलन जैसी चुनौतियों से मुक्ति मिल ही जाएगी। साथ ही तीन दिन की अमरनाथ यात्रा मात्र आठ-नौ घंटे में पूरी की जा सकेगी।

  • Related Posts

    RAILWAY; रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! आज से फिर पटरी पर लौंटी ये 14 ट्रेनें

     रायपुर, गर्मी में रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए गए…

    RAILWAY; छत्तीसगढ के रेल यात्रियों को तोहफा,गर्मियों की छुट्टियों के लिए अब ‘समर स्पेशल’ ट्रेनों का संचालन

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…