भोपाल में बोले मोदी- कुछ लोगों ने मेरी छवि खराब करने की सुपारी दे रखी है; अब कब्र खोदने में लगे हैं

भोपाल,  प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश में विकास के बीच कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करना चाहते हैंं। इसके लिए इन लोगों ने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है और खुद भी मोर्चा संभाले हैंं। इनका साथ देने के लिए कुछ लोग देश के भीतर हैं और कुछ देश के बाहर। इनकी कोशिश के बीच आज भारत का गरीब, मध्यम, आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग और हर भारतीय मोदी का सुरक्षा कवच बना है। इसी कारण यह लोग बौखला गए हैं। यह लोग नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। 2014 में इन्होंने छवि धूमिल करने का और अब इन्होंने संकल्प लिया है, मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इनकी साजिशों के बीच हर देशवासी को देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में ध्यान देना है।

वह शनिवार को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे के इतिहास में बहुत कम ऐसा हुआ होगा जब एक ही स्टेशन पर इतने कम अंतराल में किसी प्रधानमंत्री का दोबारा आना हुआ हो। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी मौजूद थे।

मध्य प्रदेश को 13 हजार करोड़ का बजट दिया

मोदी ने कहा कि रेलवे के बजट को लगातार बढ़ाया है। मध्य प्रदेश के लिए इस बार 13 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया गया है, जबिक 2014 के पहले औसतन 600 करोड़ प्रतिवर्ष होता था। उन्होंने कहा, देश में पहले हर वर्ष छह सौ किमी का लाइन का विद्युतीकरण हो रहा था अब छह हजार का हो रहा है। यह है हमारी सरकार के काम की रफ्तार। रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा है। मप्र समेत 11 राज्यों में शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। हमे विकसित भारत मेें मप्र की भूमिका को और बढ़ाना है। यह प्रदेश आज पुराने दिनों को पीछे छोड़ चुका है। विकास की नई गाथा लिख रहा है। खेती हो या उद्योग आज यह देश को ताकत दे रहा है। विकास के जिन पैमानों को गिना जाता है उसमें प्रदेश का प्रदर्शन प्रशंसनीय है। आज प्रदेश गरीबों के घर बनाने में अग्रणी है। हर घर जल पहुंचाने में बेहतर काम कर रहा है। फसलों के उत्पादन में किसान रिकार्ड बना रहे हैं। उद्योगों में नए कीर्तिमान बन रहे हैं। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस इसी संकल्प का हिस्सा है। इसके पहले उन्होंने इंदौर हादसे में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि और जख्मी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

  • Related Posts

    RAILWAY; नीट परीक्षार्थियों- अभिभावकों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों में व्यापक प्रबंध

    बिलासपुर/रायपुर, 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के आवागमन को देखते हुए दक्षिण पूर्व…

    RAILWAY; दपूमरे के जांजगीर-नैला स्टेशन में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथीलाइन कनेक्टिविटी कार्य हेतु प्रभावित गाड़ियों की तिथि में परिवर्तन

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’