असीम दत्ता के कोर्ट में दिए बयान से महादेव सट्टा का मामला साफ; सीएम की छवि खराब करने रचा था षड़यंत्र, दोषी ईडी अफसरों पर निर्वाचन आयोग करे कार्रवाई

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आज राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि ईडी ने जिस ड्राइवर को पकड़ा उसके द्वारा कोर्ट में दिए गए बयान से बड़ा खुलासा हुआ है। ड्राइवर को पकड़ने के बाद ईडी की ओर से जारी प्रेस नोट झूठ का पुलिंदा साबित हुआ। सच्चाई यह है कि कांग्रेस के चुनावी अभियान चुनाव को प्रभावित करने तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने षड़यंत्र रचा गया था। कांग्रेस की मांग है कि निर्वाचन आयोग षड़यंत्र रचने वाले ईडी के अफसरों पर कार्रवाई करे। इनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाये।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी ने कुछ दिनों पहले एक ड्राइवर को पकड़ा था। उसके कथित बयान के आधार पर ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव एप से 508 करोड़ रू. लेने का आरोप लगाते हुये एक प्रेस नोट जारी किया था। ईडी ने सिर्फ एक आरोपी के फौरी बयान के आधार पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बिना किसी प्रमाण के, बिना किसी जांच के, पैसे लेने का प्रेस नोट हड़बड़ी में जारी कर दिया। ईडी के द्वारा जारी प्रेस नोट यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि यह भाजपा को एक चुनावी मुद्दा देने तथा मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के उद्देश्य से षड़यंत्रपूर्वक जारी किया गया। असीम दत्ता ने अदालत को दिये अपने आवेदन में कहा है कि मैंने जो कुछ किया वह शुभम सोनी के कहने पर किया। शुभम सोनी मेरा बचपन का मित्र था। उसने मुझको धोखे में रखकर फंसाया है। असीम दत्ता ने अदालत में दिये बयान में कहा कि मैंने किसी राजनैतिक दल के लिये कोई काम नहीं किया है। शुभम सोनी ने मुझे दुबई बुलाया था। उसी ने मुझे मोहरा बनाकर अंधेरे में रखकर फंसाया। दुबई बुलाना, फिर वापस भेजना, फिर एयरपोर्ट पर गाड़ी भेजना, उसके बाद गाड़ी में पैसों का बैग बिना मेरी जानकारी के रखवाना, फिर गाड़ी को होटल से जप्त करवाना, उसके बाद ईडी के द्वारा खुद अंग्रेजी में बयान लिखना तथा मुझसे बिना मेरी सहमति के बयान पर दबावपूर्वक हस्ताक्षर करवाना, यह सब एक के बाद एक होता चला गया। मैं ज्यादा पढ़ा नहीं हूं। मुझे अंग्रेजी नहीं आती। बयान में क्या लिखा है मुझे नहीं पता। मैं किसी राजनैतिक पार्टी के लिये कभी भी पैसा छोड़ने नहीं गया। ईडी ने रिमांड के दौरान भी मुझसे कोई पूछताछ नहीं की है।

शुक्ला ने कहा कि जिस शुभम सोनी ने असीम दत्ता को मोहरा बनाया भाजपा ने उसी का वीडियो प्रेस कांफ्रेंस कर जारी किया। इससे साफ हो गया है कि ईडी, भाजपा, शुभम सोनी ने मिलकर यह सारा षड़यंत्र रचा। ईडी के आरोप के आधार पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का काम किया। जिस व्यक्ति के तथाकथित बयान को लेकर मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की गई उसके अदालत में लिखित बयान सामने आने के बाद भाजपा-ईडी का षड़यंत्र खुलकर सामने आ गया है। इन सारे षड़यंत्रों के खुलासे से यह साफ हो गया कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में अपनी होने वाली पराजय के डर से मुख्यमंत्री की छवि खराब करने तथा कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान की दिशा भटकाने ईडी का सहारा लिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……