विधानसभा चुनाव; 14 नवम्बर को प्रियंका का रोड शो रायपुर में, 15 को आएंगे राहुल गांधी

रायपुर, विधानसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 70 सीटों के लिए तूफानी प्रचार करेंगे। चुनाव से पहले यह राष्ट्रीय नेताओं की आखिरी और प्रभावी प्रचार होगा। मतदान से पहले मतदाताओं का समर्थन हासिल करने वाली महत्वपूर्ण चुनावी सभा साबित होगी।

बता दें कि कांग्रेस आखिरी समय में 70 सीटों के लिए आक्रामक प्रचार करने जा रही है। 14 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आएंगी। रायपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो भी प्रस्तावित है। 15 नवंबर को एआईसीसी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ आएंगे। इसके बाद एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा भी संभावित है। विधानसभा चुनाव को अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इससे पहले प्रदेश में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए तमाम सारी पार्टियों के दिग्गज नेता लगातार जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहें है। जहां एक तरफ बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है तो कांग्रेस भी पीछे नहीं है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दूसरे चरण से पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहीं है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……