आईपीएल; नीलामी की तारीख का ऐलान, पहली बार भारत के बाहर लगेगी बोली

नई दिल्ली, बीसीसीआई ने दुबई में आईपीएल नीलामी के स्थल के रूप में पुष्टि की है। ऑक्शन 19 दिसंबर को कोका-कोला एरिना में होगी। यह पहली बार होगा जब आईपीएल की नीलामी विदेश में आयोजित की जाएगी। बीसीसीआई ने पिछले साल के आयोजन को इस्ताबुंल में आयोजित करने पर विचार किया था, लेकिन आखिरी में योजना वापस ले ली थी।

इस तारीख तक रिटेन कर पाएंगी टीमें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड मे कहा कि रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने की समय सीमा 26 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। पहले 15 नवंबर तक डेडलाइन थी। सभी टीमों के पास कुल रकम 100 करोड़ होगी। जिसके अंतर्गत आगामी सीजन के लिए टीमें खिलाड़ियों को खरीद सकते है। अगले वर्ष IPL का मेगा ऑक्शन आयोजित किया जाएगा।

कोका-कोला एरिना में होगी नीलामी

ऑक्शन स्थल के रूप में कोका-कोला एरिना का चयन काफी सोच समझकर किया गया है। यह दुबई का चर्चित स्थान है, जो संगीत कॉन्सर्ट और हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए मशहूर है। आईपीएल से पहले ट्रेड विंडो खुली है, जिसका इस्तेमाल सभी फ्रेंचाइजी करना चाहेगी।

रोमारियो शेफर्ड मुंबई के लिए खेलेंगे आएंगे नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड के साथ ट्रेड किया है। रोमारियो लखनऊ सुपरजायंट्स से निकलकर आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे। यह सौदा उनके 50 लाख रुपये में हुआ है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; छत्तीसगढ़ की कबड्डी स्टार संजू देवी को 50 लाख का इनाम, राज्य सरकार ने किया सम्मानित

    रायपुर, भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली संजू देवी को राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की…

    KRIDA BHARATI; क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही ‘क्रीड़ा भारती’

    रायपुर, खेलों के माध्यम से समाज में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समर्पित अग्रणी संस्था क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……