आकाशवाणी रायपुर में अंशकालिक संवाददाता पद के लिए आवेदन 12 अक्टूबर तक

रायपुर, आकाशवाणी समाचार, रायपुर द्वारा छत्‍तीसगढ़ के सात जिलों- रायपुर, सक्‍ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मनेन्‍द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और गौरेला-पेण्‍ड्रा-मरवाही से अनुबंध के आधार पर अंशकालिक संवाददाताओं (Part Time Correspondents) के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं । आवेदन प्रपत्र, समाचार सेवा प्रभाग (News Service Division) की वेब साइट- www.newsonair.gov.in के वैकेंसी सेक्‍शन और आकाशवाणी समाचार, रायपुर के ट्विटर हैंडल (एक्‍स) CGAIRNEWS से भी डाउनलोड किया जा सकता है । पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र 12 अक्‍टूबर, 2023 तक स्‍वीकार किए जाएंगे ।

इच्‍छुक अभ्‍यर्थी, शैक्षणिक योग्‍यता, अनुभव, जन्‍मतिथि संबंधी स्‍व-अभिप्रमाणित प्रतियों और नवीनतम चार पासपोर्ट-साइज फोटोग्राफ सहित, लिफाफा के ऊपर ‘अंशकालिक-संवाददात हेतु आवेदन’ लिखककर अपना आवेदन-पत्र, रजिस्‍टर्ड पोस्‍ट अथवा स्‍पीड पोस्‍ट के माध्‍यम से उप-महानिदेशक (अभियंत्रण) सह केन्‍द्राध्‍यक्ष के नाम से, आकाशवाणी केन्‍द्र, सिविल लाइन्‍स, रायपुर-492001 के पते पर प्रेषित कर सकते हैं । 

आवेदक की आयु, 12 अक्‍टूबर, 2023 को 24 से 45 वर्ष की बीच होनी चाहिए । पत्रकारिता/जनसंचार में स्‍नातकोत्‍तर डिग्री/डिप्‍लोमा अथवा किसी भी विषय में स्‍नातक के साथ पत्रकारिता में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए । इसके अलावा आवेदक को संबंधित जिले के मुख्‍यालय अथवा नगर निगम सीमा के 10 किलोमीटर दायरे का निवासी होना चाहिए । साथ ही कम्‍प्‍यूटर और इंटरनेट का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए । उम्‍मीदवार के पास टेलीविजन कवरेज हेतु जरूरी कैमरा और उपकरण होने के साथ ही साथ कवरेज का अनुभव, कम्‍प्‍यूटर तथा वर्ड प्रो‍सेसिंग का  ज्ञान वांछनीय है । राज्‍य अथवा केन्‍द्र सरकार अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी और राजनैतिक दल के सदस्‍य, इस आवेदन हेतु पात्र नहीं हैं ।  

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर