आठ विधायकों को नहीं मिलेगी टिकिट;अमित शाह के विधान सभा वार सर्वे में छत्तीसगढ़ में भाजपा की 34 सीट पक्की;14 पर जीत के करीब

रायपुर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत गत दिवस विधानसभा सीटवार समीक्षा की और बेहतर कार्ययोजना के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का फार्मूला दिया। करीब तीन घंटे चली बैठक में प्रदेश स्तर के चुनिंदा 12 नेता शामिल थे।

शाह के आंतरिक सर्वे में 34 विधानसभा सीट पर भाजपा को निश्चित जीत मिल रही है, जबकि 14 सीट पर पार्टी जीत के करीब है। आठ विधायकों का टिकट कटना तय हो गया है, जबकि पांच सांसदों को चुनाव मैदान में उतारने पर विचार किया गया है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो शाह के सर्वे में बस्तर संभाग से चार सीट पर जीत की उम्मीद है। सरगुजा संभाग के सिंहदेव फैक्टर के बावजूद उम्मीद की जा रही है कि यहां से छह सीट पर पार्टी के उम्मीदवार की जीत हो सकती है। भूपेश सरकार में मंत्री टीएस सिंहदेव को कुछ दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

शाह ने साफ किया कि कांग्रेस के इस उपाय का असर सरगुजा में नहीं दिखेगा। दुर्ग संभाग की आठ, रायपुर संभाग की सात और बिलासपुर संभाग की नौ सीट पर पार्टी उम्मीदवार की जीत की उम्मीद की जा रही है। वर्तमान में सरगुजा और बस्तर संभाग की एक भी सीट पर भाजपा विधायक नहीं हैं। शाह ने साफ-साफ कहा कि गुटबाजी सहन नहीं की जाएगी, इसलिए सभी वरिष्ठ नेता प्रदेश संगठन के साथ मिलकर काम करें और जी जान लगाएं। यहां 90 सीटों में से भाजपा के 13 ही विधायक हैं। परंतु शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि बाजी पलटने के लिए जी जान लगाना है।

बैठक में शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से अमित शाह ने दृढ़विश्वास के साथ कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी। कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर शाह ने स्पष्ट किया कि इससे विचलित होने की जरूरत नहीं है। हर संभाग में अलग-अलग प्रभावी नेताओं को अगुवा बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा। स्थानीय स्तर के मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनाना है। शाह अपने साथ बस्तर, सरगुजा, रायगढ़, दुर्ग के कई मुद्दे भी लेकर आए थे, जिस पर भविष्य में बड़े कार्यक्रम तय होंगे।

  • Related Posts

    POLITICS; 17 जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करने के बाद भी वित्तीय हालात खस्ता,सरकार कर्जे में दब रही

    0 कांग्रेस का आरोप- सरकार कंगाल , ठेकेदार आत्महत्या की धमकी दे रहे रायपुर,  प्रदेश सरकार की वित्तीय हालात गंभीर हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता  ने कहा कि खराब वित्तीय…

    POLITICS; बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, CM बने रहेंगे

    पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार, 30 मार्च को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है. रविवार की शाम से ही नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार