पीएम मोदी बोले- छत्तीसगढ़ को ATM समझती है कांग्रेस; हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया,गंगा जी की झूठी कसम खाकर 36 वादे किए

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10:45 बजे रायपुर पहुंचे और साइंस कॉलेज ग्राउंड से 7 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनसुख मांडविया भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए आज के दिन को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं से आदिवासी क्षेत्रों में विकास की नई यात्रा शुरू होगी। प्रधानमंत्री इसके बाद साइंस कॉलेज ग्राउंड में ही भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

PM ने कहा- छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार की मॉडल बन गई है। यहां के CM से लेकर मंत्री और अधिकारी तक बड़े-बड़े घोटालों में फंसे हुए हैं। कांग्रेस का पंजा छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर देगा। चुनाव से पहले ये 36 वादे करते हैं। इसे पूरा करने के लिए गंगा जी की झूठी कसम भी खाते हैं। बाद में हजारों करोड़ का शराब घोटाला करते हैं।

कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह
पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो कांग्रेस ने किए थे, उसमें एक ये था कि राज्य में शराब बंदी की जाएगी। 5 वर्ष बीत गए, लेकिन सच ये है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है।

करप्शन का मॉडल बन चुकी छत्तीसगढ़ सरकार
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार को कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बताया। उन्होंने कहा, कोल माफिया, सैंड माफिया और लैंड माफिया, न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है।

कांग्रेस सिर्फ किसानों को धोखा दे रही है
पीएम मोदी ने कहा, ये भाजपा ही है जो किसानों की मेहनत को समझती है और उनके लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ किसानों को धोखा दे रही है और उनसे झूठ बोल रही है। पिछले 9 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों को 1 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक दिए हैं। इस साल भी यहां के धान किसानों को 22 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए हैं।

मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है
पीएम ने खुद की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा, ये लोग मेरे पीछे हैं, मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे, मेरे खिलाफ साजिशें रचेंगे। लेकिन उन्हें पता नहीं है, जो डर जाए वह मोदी नहीं हो सकता है। देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए। वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है।

  • Related Posts

    CJP; दिल्ली में 5 सितंबर को फिर निकलेगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मार्च, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर युवाओं से किए गए वादों…

    POLITICS; वर्तमान और पूर्व सांसदों-विधायकों पर 4 हजार से ज्यादा केस, कैसे साफ होगी राजनीति?

     नईदिल्ली, भारत के मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों के खिलाफ 4,000 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 519 मामलों की सुनवाई 10 साल से ज्यादा समय से चल रही…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….