इंदौर-भोपाल में प्रियंका वाड्रा और कमल नाथ के खिलाफ FIR, यह है पूरा मामला

भोपाल , मध्य प्रदेश में अधिकारियों द्वारा ठेकेदारों से 50 प्रतिशत कमीशन मांगने का पत्र इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने और इसी मामले पर ट्वीट कर कांग्रेस नेता फंस गए हैं। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक निमेष पाठक की शिकायत पर शनिवार को भोपाल व इंदौर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश व अरुण यादव, कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा और पत्र जारी करने वाले ज्ञानेंद्र अवस्थी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने आइपीसी की धारा 469, 500, 501 के तहत मामला दर्ज किया तो इंदौर के संयोगितागंज थाने की पुलिस ने धारा 420 और 469 के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल,मप्र, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नाम लिखा गया जो पत्र लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ के नाम से बहुप्रसारित हो रहा है, उसमें फरियादी का नाम ज्ञानेंद्र अवस्थी, पता वसंत विहार कालोनी लश्कर ग्वालियर लिखा गया है। पत्र में प्रदेश में ठेकेदारों को 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलने की बात कही गई है। उधर, पिछले तीन दिनों से इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ के नाम का पत्र भी प्रारंभिक पड़ताल में फर्जी निकला है। जिस ठेकेदार का नाम और पता पत्र में उल्लेखित है, वह ठेकेदार है ही नहीं। इस मामले में एडवोकेट पंकज पालीवाल की शिकायत पर ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने भी एफआइआर दर्ज की है और पत्र तैयार करने व उसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने वालों की तलाश हो रही है।

मामला दर्ज होने के बाद जांच हुई शुरू

भोपाल में क्राइम ब्रांच में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत कर कहा कि कांग्रेस नेता फर्जी पत्र प्रचारित कर प्रदेश की भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा षड्यंत्रपूर्वक किसी ठेकेदार, एसोसिएशन के नाम से फर्जी पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रचारित कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

Narayan Bhoi

Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

Related Posts

POLITICS; दीपक बोले- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री को लाभ पहुंचाने आबकारी मेनपावर टेंडर में गड़बड़ी, एक ही मालिक के दो कम्पनियों को ठेका

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ को एटीएम बना लिया है। अब एक नया खुलासा हुआ है जिसमें सारे नियम कायदे को ताक…

CONGRESS; निचले स्तर पर संगठन विस्तार जारी,दीपक बैज बोले-31 मार्च तक सांगठनिक ढांचा तैयार होगा

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 को कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन सृजन का वर्ष घोषित…

You Missed

FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम