इग्‍नू; जुलाई सत्र के लिए ओडीएल/ऑनलाइन में प्रवेश की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई गई

रायपुर, इंदिरा गांधाी राष्‍ट्रीय मुक्‍त विश्‍वविद्यालय (इग्‍नू) द्वारा छात्रों के हित को ध्‍यान में रखते हुए जुलाई-2023 सत्र में ओडीएल/ऑनलाइन मोड मे नए प्रवेश में नामांकन एवं पुन: पंजीकरण की तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई, 2023 कर दी गयी है । ओडीएल मोड में नए प्रवेश के लिए https://ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन मोड में प्रवेश के लिए https://ignouiop.samarth.edu.in पर नामांकन किया जा सकता है । इसके लिए आलावा  https://onlinerr.ignou.ac.in  लिंक पर पुन: पंजीकरण भी कर सकते हैं ।

नामांकन के लिए स्‍नातक, स्‍नातकोत्‍तर व पी.जी. डिप्‍लोमा एवं छह माह के सर्टिफिकेट कार्यक्रम भी उपलब्‍ध हैं, इसके लिए निर्देश वेबसाइट पर उपलब्‍ध हैं । शिक्षार्थियों को मुद्रित सामग्री न लेने पर शुल्‍क में 15 प्रतिशत की छूट दी गई है जो ऑनलाईन सामग्री के आधार पढ़ाई करेंगे । अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए बीए, बीकॉम व बीएससी (सभी सामान्‍य) में नि:शुल्‍क नामांकन का प्रावधान है ।

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग के अधिसूचनानुसार स्‍नातक स्‍तर के दो पाठ्यक्रम की पढ़ाई एक साथ की जा सकती है । इसके अनुसार परंपरागत् शिक्षा संस्‍थान में स्‍नातक की पढ़ाई करने वाला छात्र अब दूरदस्‍थ संस्‍थान से भी स्‍नातक की पढ़ाई कर सकते हैं । 

  • Related Posts

    CGPEB;बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को, आवेदन 27 अप्रैल तक

    रायपुर,  बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। व्यापमं द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित की जाएगी।…

    CGPSC,सीजीपीएससी प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित

     रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम