इस्पात नगरी के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट; विदेशी सहित 8 लड़कियां ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सूर्या मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में खुलेआम देह व्यापार चल रहा था। भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा ने जब छापा मारा तो यहां से 8 कोलकाता और बांग्लादेशी लड़कियां कुछ लोगों के साथ संदिग्ध हालत में पाई गईं। पुलिस ने स्पा सेंटर से बड़ी मात्रा में कंडोम और अन्य अमानक सामग्री भी जब्त की है।

सीएसपी निखिल रखेचा ने बताया कि उन्हें कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि सूर्या टीआई मॉल जुनवानी स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा है। वहां बांग्लादेश सहित दूसरे राज्यों की लड़कियां आई हैं, जो देह व्यापार करती हैं। सोमवार रात 10 बजे अचानक यहां छापा मारा गया।

इस दौरान स्पा सेंटर में असम और बंगाल से बुलाई गई लड़कियों को ग्राहकों के साथ कमरों में संदिग्ध हालत में पाया गया। पुलिस ने सभी ग्राहकों एवं महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा और उन्हें थाने ले गई है। पुलिस ने संचालक मोहम्मद शारिक खान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक चीजें जब्त
सीएसपी ने बताया कि जब उन्होंने वहां रेड मारी तो कमरे के अंदर लड़कियां अपने ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पाई गईं। इसके साथ ही वहां यूज अनयूज सभी तरह के कंडोम और अन्य चीजें भी पाई गई हैं।

मॉल संचालक की नाक के नीचे हो रहा था अवैध कारोबार
सूर्या मॉल में मल्टी ब्रांडेड शोरूम के साथ ही सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट व ग्रॉसरी आइटम जैसी कई दुकानें हैं। यहां सुबह से लेकर रात तक लोग अपने परिवार के साथ आते जाते हैं। ऐसे में सूर्या मॉल के संचालक ने बिना जाने समझे ऐसे व्यक्ति को स्पा चलाने के लिए जगह दे दी जो वहां सेक्स रैकेट चला रहा था। इतना ही नहीं इतने दिनों से यह गोरख धंधा चल रहा था और म़ॉल संचालक व स्मृति नगर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी ये समझ से परे है।

  • Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर