एमबीबीएस-बीडीएस दाखिले में 32% आरक्षण नहींं दिया गया तो आदिवासी समाज आंदोलन करेगा

रायपुर, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज चिकित्सा शिक्षा विभाग में एमबीबीएस-बीडीएस में छात्रों के प्रवेश में 32 फ़ीसदी आरक्षण नहीं देने से बेहद खफा है। पिछले वर्ष भी आदिवासी छात्रों को 32 फ़ीसदी आरक्षण नहीं दिया गया था इसलिए आदिवासी समाज ने सरकार से चिकित्सा शिक्षा में एमबीबीएस-बीडीएस दाखिले के लिए 32% आरक्षण की मांग की है अन्यथा हफ्ते भर के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है।

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह संरक्षक बीएल ठाकुर फूलसिंह नेताम ने आज दोपहर एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के कॉलेजों में एमबीबीएस एवं बीडीएस में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन आदिवासी छात्रों को 32% आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के नौकरियों में भर्ती एवं पदोन्नति के लिए भी 32 % आरक्षण का प्रावधान वर्तमान में लागू है। एमबीबीएस एवं बीडीएस में लगभग ढाई हजार सीटें उपलब्ध हैं जिसके विरुद्ध दाखिले में 58 फ़ीसदी आरक्षण का लाभ नहीं देकर 50% के मान से आरक्षण दिया जा रहा है मतलब अनुसूचित जाति को 16 परसेंट अनुसूचित जनजाति को 20 परसेंट एवं पिछड़े वर्ग को 14% का लाभ दिया जा रहा है जिसका हम विरोध कर रहे हैं ।

दिलचस्प बात यह है कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में शासन के आदेश अनुसार दाखिले में 58 परसेंट आरक्षण दिया गया है। सर्व आदिवासी समाज के नेताओं ने चेतावनी दी है कि हफ्ते भर में एमबीबीएस-बीडीएस दाखिले में 32 फ़ीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाए अन्यथा जन आंदोलन किया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; क्रॉस-वोटिंग के लिए कांग्रेस ने उडीसा के तीन विधायकों को किया निलंबित …

    भुवनेश्वर, उडीसा कांग्रेस ने मंगलवार को हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में तीन विधायकों को निलंबित कर दिया. यह…

    PROTFST; राजधानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ता,पायलट ने सरकार पर किया हमला

    रायपुर, राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया.…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां