ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 480 रन पर सिमटी; ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 180 रन बनाए, अश्विन को 6 विकेट

अहमदाबाद, ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत से 444 रन से आगे है। शुक्रवार को दूसरे दिन स्टंप्स पर भारत ने बगैर नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 17 और शुभमन गिल 18 रन के निजी स्कोर पर नाबाद हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 480 रन पर ऑलआउट हो गई है। ओपनर उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 180 रनों की पारी खेली, जबकि कैमरून ग्रीन (114 रन) ने अपना पहला टेस्ट शतक जमाया। ख्वाजा-ग्रीन के अलावा, टॉड मर्फी ने 41, कप्तान स्मिथ ने 38, नाथन लायन ने 34 और ट्रेविस हेड ने 32 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। मोहम्मद शमी को 2 विकेट मिले। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट।

ख्वाजा-ग्रीन के बीच 200+ की साझेदारी
ओपनर उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन ने 208 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इस साझेदारी को रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा। उन्होंने ग्रीन को भरत के हाथों कैच कराया। तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 378 रन था।

 ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट

  • पहला: 16वें ओवर की तीसरी बॉल पर जडेजा ने ट्रेविस हेड को कैच किया। हेड अश्विन की इस बॉल पर बड़ा हिट करना चाहते थे।
  • दूसरा : 23वें ओवर की दूसरी बॉल पर मोहम्मद शमी ने मार्नस लाबुशेन को बोल्ड कर दिया। लाबुशेन 20 बॉल पर 3 रन ही बना सके।
  • तीसरा : रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को बोल्ड कर दिया।
  • चौथा : पीटर हैंड्सकॉम्ब को शमी ने कमाल का बोल्ड किया।
  • पांचवां : आर अश्विन की बॉल ग्रीन के बल्ले का किनारा चूमते हुए भरत के दस्तानों में चली गई।
  • छठा : एलेक्स कैरी को अश्विन ने शार्ट थर्ड मैन पर अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया।
  • सातवां : अश्विन की बॉल पर श्रेयस अय्यर ने मिचेल स्टार्क को शार्ट लेग पर कैच किया।
  • आठवां : तीसरे सेशन की आखिरी बॉल पर अक्षर पटेल ने उस्मान ख्वाजा को LBW कर दिया।
  • नौवां : अश्विन ने टॉड मर्फी को LBW कर दिया।
  • दसवां: अश्विन की बॉल पर नाथन लायन स्लिप में कैच आउट हो गए।
  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर